जैवलिन थ्रो में भारत के थ्रोअर लगातार अपना असर दिखा रहे हैं. हाल ही में नीरज चोपड़ा के नहीं होने के बाद भी भारत को जैवलिन थ्रो में दो मेडल मिले, यशवीर सिंह ने सिल्वर तो रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, यही नहीं पैरा एशियन गेम्स में भारतीय जैवलिन थ्रोअर ने इतिहास रचते हुए जैवलिन थ्रो इवेंट में तीनों मेडल अपने नाम किए, सुमित अंतिम 72.46 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रहे. एक ओर जहां भारत के जैवलिन थ्रोअर सीनियर लेवल पर लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर जूनियर लेवल पर भी जैवलिन थ्रोअर बेहतरीन खेल दिखाकर भविष्य के लिए नई उम्मीद जगा रहे हैं.
41वें जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कृष्ण चंद्र ने जीता गोल्ड
अब बेंगलुरु में आयोजित 41वें जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कृष्ण चंद्र ने धमाका किया है और जैवलिन थ्रो इवेंट में 74.83 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. कृष्ण चंद्र ने अपने तीसरे प्रयास में 74.83 मीटर का थ्रो किया और गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके अलावा 41वें जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के जैवलिन इवेंट में दूसरे नंबर परपुष्पक नेलवाडे रहे जिन्होंने 73.43 मीटर का बेस्ट थ्रो किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. तीसरे नंबर पर सलाउद्दीन सलाउद्दीन रहे जो मध्यप्रदेश के हैं. उन्होंने फाइनल में 69.79m का थ्रो किया. यह उनका बेस्ट थ्रो रहा और इस थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे.
41वें जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 थ्रोअर (2026)
- कृष्ण चन्द्र (मध्यप्रदेश) - 74.83 मीटर
- पुष्पक नेलवाडे (कर्नाटक)- 73.43 मीटर
- सलाउद्दीन सलाउद्दीन (मध्यप्रदेश) - 69.79 मीटर
- हर्ष मिश्रा (उत्तर प्रदेश)- 68.92 मीटर
- आयुष राज (बिहार)- 68.56 मीटर
बता दें कि इससे पहले यूथ चैंपियनशिप में भी कृष्ण चन्द्र ने जैवलिन थ्रो इवेंट में कमाल किया था और गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की थी. मध्य प्रदेश स्टेट एथलेटिक्स अकादमी के कृष्ण चंद्र ने 79.92 मीटर दूर भाला फेंककर 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रहे थे.
कौन हैं जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र?
थ्रोअर कृष्ण चंद्र मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. मौजूदा समय में वह महज 17 साल के हैं. युवा कृष्ण चंद्र मध्य प्रदेश में ही स्थित DSWY एकेडमी में मो. हदीश की देखरेख में जैवलिन थ्रो की शुरुआती बारीकियां सीखी है.
जूनियर नेशनल्स में सबसे दूर भाला फेंकने वाले भारतीय थ्रोअर
- नीरज चोपड़ा - जूनियर स्तर पर 81 मीटर से अधिक थ्रो कर राष्ट्रीय और विश्व जूनियर स्तर पर पहचान बनाई
- यशवीर सिंह - जूनियर प्रतियोगिताओं में 80 मीटर के पार भाला फेंककर सुर्खियों में आए
- रोहित यादव - जूनियर वर्ग में भारत के सबसे प्रतिभाशाली थ्रोअरों में गिने जाते हैं, 80 मीटर के करीब थ्रो कर चुके हैं
- वीरेंद्र यादव - 2023 राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में 76 मीटर से अधिक थ्रो के साथ चर्चा में आए
- कृष्ण चंद्र - 2026 जूनियर नेशनल्स (चेन्नई) में 74.83 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता
यह भी पढ़ें | मोहम्मद अजहरुद्दीन का गंभीर को वैभव सूर्यवंशी को लेकर साफ संदेश, बोले- सिर्फ T20 नहीं, वनडे में भी मौका मिले
यह भी पढ़ें | वसीम अकरम ने चुनी IND-PAK की ऑलटाइम ODI XI, सहवाग-अनवर ओपनर, कोहली नंबर 5, इमरान खान कप्तान
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को लेकर अश्विन ने उठाए बैटिंग ऑर्डर पर सवाल, गौतम गंभीर को दिया बड़ा संदेश, बोले- 'यह उनका रोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं