विज्ञापन

जामिया छात्रों ने खत्म की हंगर स्ट्राइक, 15 दिन में होगा चुनाव का ऐलान; प्रशासन ने वापस लिए निलंबन नोटिस

प्रदर्शनकारी छात्रों और प्रशासन के बीच सहमति बनने के बाद कैंपस में चल रहा प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान किया गया. यह भी कहा गया है कि छात्रों के खिलाफ सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा की गई कार्रवाई की जांच के लिए समिति बनाई जाएगी.

जामिया छात्रों ने खत्म की हंगर स्ट्राइक, 15 दिन में होगा चुनाव का ऐलान; प्रशासन ने वापस लिए निलंबन नोटिस
जामिया में प्रशासन के साथ सहमति बनने के बाद छात्रों ने खत्म किया धरना. (Photo: NDTV/Sakib Mazeed)
नई दिल्ली:

दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पिछले कुछ दिनों से चल रहा छात्रों का विरोध का प्रोटेस्ट खत्म हो गया है. विश्वविद्यालय में स्टूडेंट यूनियन की मांग को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा था, जिसे खत्म करने का फैसला ले लिया गया. बीती रात कैंपस में भारी हंगामा होने के बाद छात्रों और प्रशासन के बीच सहमति बनी और छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया. जामिया एडमिनिस्ट्रेशन और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच बातचीत हुई और इस बात पर सहमति बनी कि छात्र संघ चुनाव संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन बाद कराया जाएगा. इसके बाद रजिस्ट्रार के आदेश में विरोध प्रदर्शन तत्काल समाप्त करने की बात कही गई.

Latest and Breaking News on NDTV
प्रदर्शन के दौरान छात्रों के खिलाफ जारी निलंबन और कारण बताओ नोटिस वापस लेने का भी आदेश दिया गया है. इसके साथ ही छात्रों पर सुरक्षा कर्मचारियों की कार्रवाई की जांच के लिए समिति बनाई जाएगी.

सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे छात्र

प्रदर्शनकारी छात्र सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे. जामिया प्रशासन के आदेश के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छात्र प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजनिक माफी मांगेंगे.

तीन सांसदों पर FIR 

दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जामिया एडमिनिस्ट्रेशन की शिकायत पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. वहीं, रामपुर के समाजवादी पार्टी के सासंद मोहिबुल्लाह नदवी पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. दिल्ली के जामिया नगर पुलिस स्टेशन में इन तीनों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, जामिया प्रशासन ने इन तीनों के खिलाफ अनधिकृत प्रवेश को लेकर पुलिस में शिकायत दी थी. जिसके बाद पुलिस ने इन तीन सांसदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. बता दें कि पिछले दिनों ये तीनों नेता अलग-अलग वक्त पर प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने के लिए कैंपस पहुंचे थे.  

यह भी पढ़ें | जामिया में छात्रसंघ बहाली को लेकर बवाल के बीच बनाई गई कमेटी, प्रदर्शन कर रहे छात्रों से होगी बात

यह भी पढ़ें | 'मुझे पीटा और कहा- इसके अंदर से सारी क्रांति निकालो', छात्रसंघ बहाली के लिए अनशन के बीच जामिया ने बनाई कमेटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamia Millia Islamia, Jamia Protest, JMISU Students Union, Jamia Hunger Strike, Student Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com