- कोहली न हुए, मानो कोई भूत हो गया!
- विवाद के बाद पहली बार दिग्गज थे आमने-सामने
- विराट को देखते हुए पीछे हुए गांगुली
जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दौरान तमाम कैमरों और करोड़ों फैंस की नजरें इसी पर लगी थीं कि जब सौरव गांगुली और विराट कोहली आमने सामने होंगे, तो क्या होगा. और जब 23 रन से जीत के बाद परंपरा के तहत जब सभी खिलाड़ी और स्टॉफ पंक्ति में आते-जाते हुए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तो जैसे ही सामने से आ रहे विराट कोहली पूर्व कप्तान गांगुली के नजदीक आए, तो सौरव इतनी तेजी से पीछे हटे कि मानो कोहली न हों, बल्कि कोई करंट प्रवाहित हो रहा हो !! न तो दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे से हाथ ही मिलाए और ही एक-दूसरे नजर मिलायीं. और यह साफ बता गया कि करीब डेढ़ साल पहले दिसंबर 2021 में भारतीय क्रिकेट में हुए अभी तक के सबसे बड़े विवादों में से एक के बाद दोनों के रिश्ते कहां से कहां पहुंच गए हैं.
SPECIAL STORIES:
RCB vs DC: कोहली ने बनाया यह विराट रिकॉर्ड, तो सोशल मीडिया पर झूम उठे फैंस, कोई आस-पास भी नहीं
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
VIDEO देखें: मानो इस युवा ने उड़कर पेड़ से सेव तोड़ लिया, कैच से एकदम सन्न रह गए फैफ
साल 2021 के आखिरी में बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ा कि पूरे क्रिकेट जगत में इसकी गूंज सुनी गयी. और यह मामला इस हद तक तक पहुंचा कि बीसीसीआई को कानूनी सलाह तक लेनी पड़ गयी कि अध्यक्ष की कुर्सी का सम्मान कैसे बचाया जाए, तोे वहीं कोहली का भविष्य का प्लान ऐसे चरमराया कि उन्हें खेल के तीनों ही फौरमेटों से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ गया.
Virat kohli Ignore Ganguly not even handshake .its call karma ganguly never mess with king kohlipic.twitter.com/IeHjmvI32S
— Radhe krishna🇮🇳 (@king_Virat140) April 15, 2023
इस विवाद के बाद से ही विराट और सौरव कभी सार्वजनिक मंच पर आमने नहीं हुए. फैंस और तमाम लोग इसी बात का इंतजार कर रहे थे कि जब ये दोनों आमने-सामने होंगे, तो क्या नजारा होगा. और जब यह नजारा सामने आया, तो हर कोई चौंक गया. एक वर्ग उम्मीद कर रहा था कि दोनों पिछले विवाद को भुलाकर कर एक-दूसरे को गले लगाएंगे. लेकिन गले लगाना तो दूर, कोहली को देखकर सौरव की ऐसी प्रतिक्रिया रही कि मानो कोई भूत सामने से आ गया हो
--- ये भी पढ़ें ---
* KKR vs SRH: नितीश राणा ने की उमरान मलिक की बुरी तरह कुटायी , तो फैंस ने दी यह सलाह
* VIDEO देखें: हैरी को यह जोन पसंद है, चुन-चुन कर इस इलाके से धो डाला केकेआर के बॉलरों को
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं