विज्ञापन

आज दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव vs सिराज की जंग, ईशान-तिलक-शमी भी तैयार, जानें कैसे देखें Live मैच

वैभव और सिराज की टक्कर के अलावा, फैस की नजरें ईशान किशन पर भी होंगी, जो फाइनल में अपनी बल्लेबाजी से कमाल करना चाहेंगे.  तिलक वर्मा भी एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सबकी नजरें होंगी.

आज दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव vs सिराज की जंग, ईशान-तिलक-शमी भी तैयार, जानें कैसे देखें Live मैच
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल  में एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, जिसमें कई भारतीय स्टार खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे. सबकी नजरें युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिनके बेखौफ अंदाज ने उन्हें घरेलू क्रिकेट में सबसे चर्चित टैलेंट बना दिया है. उनके सामने होंगे अनुभवी भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज, जो अपनी रफ़्तार, आक्रामक तेवर और अहम विकेट लेने की काबिलियत के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में दलीप ट्रॉफी में दोनों खिलाड़ियों के बीच टक्कर काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. 

वैभव और सिराज की टक्कर के अलावा, फैस की नजरें ईशान किशन पर भी होंगी, जो फाइनल में अपनी बल्लेबाजी से कमाल करना चाहेंगे.  तिलक वर्मा भी एक और ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर सबकी नजरें होंगी. उन्होंने सभी फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी तरक्की का सिलसिला जारी रखा है. सेमीफाइनल में उन्होंने शानदार शतक भी जमाया था. 

पांचवें स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी हैं. इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट में कई यादगार परफॉर्मेंस किए हैं और यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 100वां मैच भी होने वाला है, ऐसे में शमी इस मैच में कमाल का परफॉर्मेंस कर इस मैच को यादगार बनाना चाहेंगे.  हाई-प्रेशर वाले इस मैच में गेंदबाज़ी में उनका अनुभव और लीडरशिप अहम साबित हो सकती है. स्ट जोन Vs साउथ जोन दिलीप ट्रॉफी फाइनल रविवार, 6 सितंबर को शुरू होगा और गुरुवार, 10 सितंबर तक खेला जाएगा.

दिलीप ट्रॉफी फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

ईस्ट जोन Vs साउथ जो दिलीप ट्रॉफी फाइनल हर दिन सुबह 9:30 बजे (IST) शुरू होगा.पहले दिन टॉस सुबह 9:00 बजे (IST) होगा.

दिलीप ट्रॉफी फाइनल की Live स्ट्रीमिंग कहां देखें?

ईस्ट जोन Vs साउथ जोन दिलीप ट्रॉफी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप होगी. यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी दिखाया जाएगा.

टीम इस प्रकार है

साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, के साई तेजा, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजाराना, के हिमतेजा, तनय त्यागराजन, स्मरण रविचंद्रन, करुण नायर, श्रेयस गोपाल, विद्वथ कावेरप्पा, एमडी निधीश, एन जगदीशन, अमन खान, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज

ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति और अभिजीत सरकार.

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर-3, नीरज चोपड़ा टॉप-5 में, डायमंड लीग फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- रहमानुल्लाह गुरबाज नंबर-1, तोड़ा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे युवा टॉप-5 बैटर्स

ये भी पढ़ें-17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा- रोहित यादव के बाद 17 साल के जैवलिन थ्रोअर कृष्ण चंद्र ने रचा इतिहास, यूथ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Mohammed Shami Ahmed, Namboori Thakur Tilak Varma, Mohammed Siraj, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com