भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह दही हांडी के शुभ अवसर पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में सूर्या को पारंपरिक कुर्ते में देखा जा सकता है. इस दौरान उन्होंने आंखों पर काला चश्मा भी लगा रखा था. जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था. फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान का यह अंदाज काफी भा रहा है. लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ रहे हैं.
पिछली बार आईपीएल में नजर आए थे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव पिछली बार मैदान में आईपीएल के दौरान नजर आए थे. इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. मुंबई इंडियंस की तरफ से शिरकत करते हुए उन्होंने कुल 13 मुकाबलों में हिस्सा लिया था. इस दौरान वह 13 पारियों में 20.76 की औसत से 270 रन बनाने में कामयाब हुए थे. जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे. 60 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च अर्धशतकीय पारी थी.
भारतीय टीम में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव पिछली बार भारतीय टीम की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नजर आए थे. उस दौरान उनकी देखरेख में टीम ने खिताब अपने हाथ में उठाया था. मगर टूर्नामेंट के दौरान उनके बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था. जिसकी वजह से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. मैदान से बाहर सूर्यकुमार यादव लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उनको अब भी आस है कि वह शानदार प्रदर्शन करते हुए दोबारा भारतीय टीम में जगह बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई टीम पर भड़के श्रीकांत, बोले- 'सेलेक्टर्स ने बड़ी गलती कर दी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं