विज्ञापन

तिलक वर्मा से वैभव सूर्यवंशी ने लिया बदला, दलीप ट्रॉफी फाइनल में फिर हुए आमने-सामने

तिलक वर्मा साउथ जोन की पहली पारी के दौरान 99 रन पर आउट हो गई. भले ही तिलक शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से शानदार परफॉर्मेंस किया.

तिलक वर्मा से वैभव सूर्यवंशी ने लिया बदला, दलीप ट्रॉफी फाइनल में फिर हुए आमने-सामने
तिलक वर्मा बनाम वैभव सूर्यवंशी

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा 99 रन बनाकर आउट हो गई. तिलक की पारी के दम पर साउथ जोन की टीम 336 रन ही बना सकी. तिलक ने अपनी पारी में 211 गेंद का सामना किया जिसमें 9 चौके लगाने में सफलता हासिल की. साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन ने 372 रन की बढ़त हासिल की. वहीं, दूसरी ओर जब तिलक बल्लेबाजी कर रहे थे तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपना बदला भी लिया जिसकी चर्चा हो रही है. 

दरअसल, दलीप ट्रॉफी फाइनल मैच के पहले दिन तिलक ने वैभव से कुछ कहा था, जिसका जवाब वैभव ने साउथ जोन के कप्तान के पास जाकर और उनसे कुछ शब्द कहकर दिया. यह घटना चौथे दिन के मॉर्निंग सेशन के आखिर में हुई, जब साउथ जोन आठ विकेट गंवा चुका था और ऑल आउट होने के कगार पर था. जब तिलक एक छोर से संघर्ष करने की कोशिश कर रहे थे, तो वैभव उनके पास गए, उनसे कुछ शब्द कहे और फिर शांति से वापस चले गए,  यह पल वैसा ही था जैसा पहले दिन हुआ था. ऐसा कर वैभव ने मजाकिया अंदाज में तिलक से अपना बदला ले लिया. सोशल मीडिया पर इस घटना की खूब तारीफ हो रही है. 

Latest and Breaking News on NDTV

99 रन पर आउट हुए तिलक वर्मा, इमोशनल आए नजर

साउथ जोन ने चौथे दिन के खेल की शुरुआत 6 विकेट के नुकसान पर 242 रन से की. टीम की सबसे बड़ी उम्मीद कप्तान तिलक वर्मा थे. वर्मा 56 के स्कोर पर नाबाद थे. उनके साथ चामा मिलिंद 2 रन पर नाबाद थे।. दोनों ने साउथ जोन की पारी आगे बढ़ाई. सातवें विकेट के लिए दोनों ने 78 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 318 तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर मिलिंद 43 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद पारी लंबी नहीं चली। कप्तान तिलक वर्मा अपना शतक चूक गए. वह आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए.तिलक 1 रन से अपना शतक चूक गए. वह 211 गेंदों पर 99 रन बनाकर आउट हुए. साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई.

ईस्ट जोन के लिए मुकेश कुमार ने 3, जबकि मोहम्मद शमी, कुनैन कुरैशी और शिखर मोहन ने 2-2 विकेट लिए, इससे पहले ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे. विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान ईशान किशन ने सर्वाधिक 270 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा, कुमार कुशाग्र ने 101, शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए थे. साउथ जोन के लिए त्रिपुराना विजय ने 4, चिमा मिलिंद और श्रेयस गोपाल ने 2-2 और शेख रशीद ने 1 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा शतक से 1 रन से चूके, दलीप ट्रॉफी में 99 रन पर आउट होने वाले 5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- 2 रन से बच गया गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, नंबर-2 पर पहुंचे नमन धीर, T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को पूर्व दिग्गज की चेतावनी, बोले- 'सफल होना है तो लंबी पारियां खेलो, ईशान किशन से सीखो...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Namboori Thakur Tilak Varma, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com