विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की! कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया कंफर्म, सीरीज जीतते ही कर दिया बड़ा ऐलान

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद कंफर्म किया कि तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की! कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया कंफर्म, सीरीज जीतते ही कर दिया बड़ा ऐलान
अब वैभव सूर्यवंशी की बारी! कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया कन्फर्म

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में संजू सैमसन की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया और एक मैच रहते ही सीरीज अपने नाम की. इस मुकाबले के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने फैंस को खुशखबरी भी दी. अय्यर ने एक तरह से कंफर्म कर दिया है कि वैभव का जलवा दिल्ली में फैंस को देखने को मिलेगा. बता दें, अफगानिस्तान के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने संजू सैमसन (57 रन, 22 गेंद, सात चौके, चार छक्के) और अभिषेक शर्मा (39 रन, 19 गेंद, दो चौके, चार छक्के) के बीच पहले विकेट की 6.2 ओवर में 88 रन की साझेदारी की बदौलत सिर्फ 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 163 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. इशान किशन ने भी 23 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से नाबाद 38 रन की पारी खेली.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब कप्तान श्रेयस अय्यर से पूछा गया कि क्या वो पिछले कुछ मैचों में टीम के प्रदर्शन से खुश हैं तो उन्होंने कहा,"हां, बिल्कुल. मुझे लगता है कि पिछले मैच के प्रदर्शन को देखते हुए और इस मैच में आते हुए, हम एक बड़ी जीत चाहते थे, और आज का मैच इसका सही उदाहरण था."

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या मुश्किल शुरुआत के बाद कप्तानी की भूमिका में ढल चुके हैं, उन्होंने कहा,"हां, बिल्कुल. शुरुआत में यह पचाना मुश्किल था, लेकिन सफ़र हमेशा उतार-चढ़ाव वाला होता है. आपको जितना हो सके संतुलन बनाए रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप पल का आनंद लें और अतीत में जो हुआ है उसके बारे में ज़्यादा न सोचें. और मैंने अपने पिछले इंटरव्यू में भी कहा है. आप स्थिति को जितना अपनाएंगे, चीजें उतनी ही बेहतर होती जाएंगी."

वहीं उनसे जब पूछा गया कि क्या अगले मैच में बाहर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिलेगा, इस पर कप्तान ने कहा,"हम चाहते हैं कि वे सभी विकेट और हालात के आदी हो जाएं और थोड़ी प्रैक्टिस भी कर लें. इसलिए यह उन खिलाड़ियों को मौका देने के लिए एक अच्छा मैच होगा, खासकर जो बाहर बैठे हैं, और साथ ही टीम कॉम्बिनेशन में भी थोड़ा बदलाव किया जा सकेगा."

वहीं चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रेड्डी ने कहा कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं. रेड्डी ने कहा,"अच्छा महसूस कर रहा हूं. अभी मुझे लग रहा है कि मैं अच्छी स्थिति में हूं. हमने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बहुत अच्छा काम किया है और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है. मैं हमेशा से एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनना चाहता था और इसके लिए मुझे थोड़ी अधिक गति की जरूरत थी जो मुझे मिल रही है. यह सब खुद पर भरोसा करने की बात है."

यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने फिर किया गुरबाज का शिकार, लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

यह भी पढ़ें: दूसरा टी20: संजू-अभिषेक के बीच 88 रन की तूफानी साझेदारी, 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Vaibhav Sooryavanshi, Shreyas Santosh Iyer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com