विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने फिर किया गुरबाज का शिकार, लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ दूसरे टी20 में भी शून्य पर आउट हो गए. अर्शदीप सिंह ने उन्हें पवेलियन भेजा, जबकि रवि बिश्नोई ने शानदार कैच पकड़ा.

अर्शदीप सिंह ने फिर किया गुरबाज का शिकार, लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
रहमानुल्लाह गुरबाज दूसरे टी20 में भी शून्य पर आउट

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार आगाज किया है. विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का खराब फॉर्म दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भी जारी रहा. पहले मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले गुरबाज़ दूसरे मैच में भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने उन्हें पारी के शुरुआती ओवर में अपना शिकार बनाया. 

अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर थोड़ी शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे गुरबाज़ ने फ्लैट बैट से सीधे खेलने की कोशिश की. हालांकि गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर हवा में उछल गई. मिड-ऑन पर तैनात रवि बिश्नोई ने कोई गलती नहीं की और आसान कैच लपककर गुरबाज़ की पारी का अंत कर दिया.

विकेट मिलने के बाद अर्शदीप ने हाथ उठाकर जश्न मनाया. यह लगातार दूसरा टी20 मैच है जब गुरबाज़ शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. ऐसे में अफगानिस्तान को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा.

गुरबाज़ के खिलाफ अर्शदीप सिंह का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. दोनों खिलाड़ियों के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक हुए मुकाबलों में गुरबाज़ ने अर्शदीप की 35 गेंदों पर 40 रन बनाए हैं, लेकिन इस दौरान वह एक बार आउट भी हुए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 114.28 का रहा है, जबकि 21 गेंदों पर वह कोई रन नहीं बना सके हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Rahmanullah Gurbaz, Arshdeep Singh Brar, India Vs Afghanistan 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com