- यह खिलाड़ी ब्रेवमैन है- हुसैन
- क्या कोई दूसरा ऐसा कर पाता-जस्टिन लैंगर
- आधी-अधूरी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करता कोई दूसरा-शास्त्री
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी WTC Final के पहले दिन बुधवार को जहां मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा रहा, तो भारतीयों के लिए भी कुछ पॉजिटिव पल हिस्से में आए. इन पॉजिटिव पलों में विकेटकीपर केएस भरत की परफॉर्मेंस भी शामिल रही. मैच से पहले भारतीय प्रबंधन अगर किसी को पसोपेश में था, तो वह भरत और इशन किशन में से किसी एक के चयन को लेकर था. जाहिर है कि केएस भरत (KS Bharat) खासे दबाव के साथ मैदान पर उतरे थे. और आलोचकों की नजर इशान के कारण उन पर बराबर बनी हुई थी. बहरहाल, भरत ने कुछ अच्छे कैच लेकर आलोचकों को कोई मौका नहीं दिया, तो उनके साथ जुड़ी एक घटना ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का दिल जीत लिया.
SPECIAL STORIES:
VIDEO: गेंद नागिन सी बलखाती स्टंप में जा घुसी, शुभमन गिल अवाक दर्शक की तरह देखते रह गए
नासिर हुसैन ने भारतीय विकेटकीपर को "ब्रेव मैन" कहा. और वजह रही केएस का जब उन्होंने विराट से डीआरएस न लेने की जिद की, जो बाद में एकदम सही निकली. यह घटना तब घटी, जब विराट को लगा कि शमी की गेंद ने स्मिथ के बल्ले का बाहरी किनारा लिया था. जब गेंद बल्ले के बराबर से निकली, तो आवाज हुयी थी और इस पर कोहली ने जोरदार अपील की थी, लेकिन मैदानी अंपायर ने इस अपील को सिरे से नकार दिया. ऐसे में जब कोहली डीआरएस लेने के बहुत ज्यादा इच्छुक थे, तब केएस ने खासा जोर देते हुए विराट से ऐसा न करने के लिए कहा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस पर केएस भरत की तारीफ करते हुए हुसैन ने कमेंटरी के दौरान कहा, "भारत कोहली के साथ खासे सख्त थे. कोहली की बात को खारिज करना आसान बात नहीं है. जब कोहली रिव्यू लेना चाहते थे, तब भरत ने साहस दिखाते हुए उन्हें रोका. वह एक ब्रेव मैन हैं."
इस पर जब एक और साथी कमेंटेटर जस्टिन लैंगर ने सवाल दागते हुए पूछा, "क्या यहां कोई ऐसा दूसरा खिलाड़ी है, जो कोहली की बात का विरोध कर सकता है?", इस पर शास्त्री ने कहा, "अगर केएस की जगह कोई और खिलाड़ी होता है, तो आधे-अधूरे मन से बात कहता. यहां तक कि पुजारा भी कोहली से कुछ ऐसा ही कहता था, "शांत हो जाओ विराट..शांत हो जाओ"
--- ये भी पढ़ें ---
* WTC Final: Shami की लहराती हुई गेंद ने उड़ाए Labuschagne के होश, हवा में कुछ ऐसे बिखर गई गिल्लियां, देखें Video
* WTC Final 2023: केएस भरत का सुपरमैन अवतार, वार्नर को पवेलियन भेजने के लिए ऐसे लगाई हवा में छलांग- Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं