माइकल हसी का मानना है कि अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात जून से लंदन के ओवल में शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (WTC Final) जीतना है तो विराट कोहली का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि WTC Final में भारत की जीत की संभावना के लिए कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन भी काफी महत्वपूर्ण होगा. हसी ने आईसीसी वेबसाइट से कहा,‘ कोहली से इतर किसी अन्य खिलाड़ी के बारे में सोचना मुश्किल है. उन्होंने ( कोहली) निश्चित रूप से खेल के प्रत्येक प्रारूप में शानदार फॉर्म में वापसी की है तथा उनका और रोहित शर्मा का बल्लेबाजी में प्रदर्शन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा.'
SPECIAL STORIES:
सचिन ने की शुबमन की जमकर तारीफ, पोस्ट कर बताया गिल की बैटिंग में क्या सबसे ज्यादा पसंद आया
यशस्वी जायसवाल का "दबाव" काम आया, बीसीसीआई ने WTC Final के लिए लिया यह फैसला
कोहली फिर से अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आए हैं और उन्होंने हाल में इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से लगातार मैचों में शतक जमाए थे. कोहली अपने साथी खिलाड़ी मोहम्मद सिराज के साथ इंग्लैंड पहुंच चुके हैं और फाइनल से पहले कैंट क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास कर रहे हैं, भारत ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में जीत दर्ज की थी लेकिन हसी का मानना है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल पूरी तरह से अलग तरह का खेल होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘यह मैच इंग्लैंड में खेला जाएगा तथा वहां की परिस्थितियां भारत की तुलना में भिन्न होंगी, इसलिए मुझे लगता है कि तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी.' हसी ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और जोश हेजलवुड फिर से फिट हो जाते हैं तो यह ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा होगा.' हसी बोले‘ लेकिन भारत के पास भी कई अच्छे गेंदबाज हैं. उनके पास मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाज तथा रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे स्पिनर हैं. यह विश्वस्तरीय आक्रमण है और ऑस्ट्रेलिया को उनसे पार पाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.'
हसी ने इस मैच में किसी टीम को जीत के दावेदार के रूप में नहीं चुना. दबाव भारत पर होगा जिसने 2013 के बाद आईसीसी का कोई खिताब नहीं जीता है. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के सहयोगी स्टाफ में शामिल हसी ने कहा,‘मैं केवल दो श्रेष्ठ टीमों को खेलते हुए देखना चाहता हूं. यह देखना दिलचस्प होगा कौन सी टीम जीत दर्ज करती है हम केवल अच्छी, कड़ी और निष्पक्ष क्रिकेट देखना चाहते हैं और जो भी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी वह जीत की दावेदार होगी. यह शानदार मैच होना चाहिए.'
--- ये भी पढ़ें ---
* 'चेन्नई सुपर किंग्स के पास है फाइनल जीतने का ख़ास फॉर्मूला, कोच फ्लेमिंग ने बताया प्लान
* अगर IPL Final में हुई बारिश तो क्या होगा, इन 7 प्वाइंट्स से जानें कि कौन बनेगा चैंपियन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं