महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका स्थित किंगांव गांव में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पथ संचलन को लेकर अचानक तनाव पसर गया. जुलूस के मस्जिद के सामने से गुजरने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया, कुछ स्थानों पर पथराव की भी खबर सामने आई. इसके बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज कर स्थिति संभालनी पड़ी.
जानकारी के अनुसार, दशहरा के बाद आयोजित किए गए RSS के पथ संचलन की तैयारियां सुबह करीब 11 बजे चल रही थीं. इसी दौरान गांव में एक समूह ने जुलूस के निर्धारित मार्ग पर आपत्ति जताई. आरोप है कि विरोध जताने के लिए कुछ महिलाओं को मौके पर बैठाया गया. इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पत्थरबाजी की हुई घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विरोध के बीच माहौल बिगड़ने लगा और कुछ जगहों पर पत्थरबाजी की घटनाएं भी हुईं. हालात को नियंत्रण से बाहर जाता देख पुलिस ने भीड़ को हटाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. इसके बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण स्थापित किया.
तनाव के बावजूद RSS का पथ संचलन पुलिस सुरक्षा के बीच पूरा कराया गया. किसी बड़े उपद्रव की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जलगांव के पुलिस अधीक्षक श्रीकांत धिवारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप गावित और उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल बडगुजर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे. इसके अलावा भुसावल, यावल और रावेर से भी पुलिस बल बुलाया गया.
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: 'सरकार आने पर हिसाब होगा', कांग्रेस की 200 सीटों वाली मांग के पोस्टर पर अखिलेश यादव को दिखी भाजपा की साजिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं