- विराट कोहली का रेस्त्रां देखिए !
- जानिए क्या होगा रेस्त्रां के मेन्यू में
- स्वर्गीय किशोर कुमार के बंगले को लीज पर लिया है कोहली ने
अब जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) अपने क्रिकेट करियर के आखिरी दौर में चल रहे हैं, तो वे अपने व्यापारिक विकल्प भी तलाश रहे हैं. कुछ महीने पहले ही पूर्व कप्तान ने महान सिंगर किशोर कुमार के बंगले गौरीकुंज को अपना खुद का रेस्त्रां खोलने के लिए लीज पर लिया था. अब कोहली के इस रेस्त्रा में बहुत ही जोर-शोर से काम चल रहा है. फिर बात चाहे इंटीरियर की हो या फिर मेन्यू की, इसको सजाने संवारने का काम जारी है. और विराट कोहली इससे जुड़े एक-एक काम में गहरी रुचि ले रहे हैं और अपने हिसाब से इसको तैयार करवा रहे हैं. कोहली के इस रेस्त्रां का नाम one8 commune है.
SPECIAL STORIES:
प्रदर्शन, हालात के हिसाब से 4 में से यह पेसर बुमराह की जगह लेने के लिए रेस में सबसे आगे, लेकिन....
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अपने रेस्त्रां को लेकर कोहली ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने सबसे ज्यादा अहमियत खाने को दी है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक उनके इस रेस्त्रां की ओएर आकर्षित हो रेस्त्रां में आ सकें. कोहली वीडियो में मशहूर एंकर मनीष पॉल के साथ कई विषयों पर बातचीत करते दिखायी पड़ रहे हैं.
वीडियो में विराट और पॉल दोनों ही अपने-अपने पसंदीदा खाने के बारे में बातें कर रहे हैं. बातचीत में इन दोनों ने खाने से जुड़ी अपनी-अपनी कहानियां साझा कीं. रेस्त्रां के बारे में और बताते हुए कहा कि वह किशोर कुमार के बहुत ही पड़े प्रशंसक हैं. साथ ही, विराट ने "मेरे महबूब कयामत होगी" की कुछ पंक्तियां भी गुनगुनायीं. विराट कोहली ने इस बंगले को पांच साल के लिए लीज पर लिया है. जल्द ही इस रेस्त्रां का उदघाटन करते हुए आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. यह मुंबई में पहला आउटलेट हैं. और इसके बाद विराट का इरादा महानगर में कई और रेस्त्रा के जरिए इसकी चेन को आगे बढ़ाने का इरादा है.
यह भी पढ़ें:
कोच द्रविड़ ने T20 World Cup से पहले बॉलरों से की यह मांग, क्या पूरी होगी कोच की मांग
' टीम इंडिया 2.0 के पास खुद को साबित करने की चुनौती, कैसी होगी Playing XI?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं