- पंजाब के गुरसिमरत सिंह ढिल्लों राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और डॉक्टर रह चुके हैं, अब IPS अधिकारी हैं
- उन्होंने चार बार UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और दिल्ली पुलिस में ACP से IPS तक का सफर तय किया
- गुरसिमरत पटियाला के निवासी हैं, जिन्होंने सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS की डिग्री हासिल की है
IPS Gursimrat Singh Dhillon Success Story: पंजाब के गुरसिमरत सिंह ढिल्लों कमाल के शख्स हैं. वे राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं. उनके पास डॉक्टर की डिग्री भी है और अब उनका IPS बनने का सपना भी पूरा हो चुका है. भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने के लिए गुरसिमरत सिंह ढिल्लों ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा चार बार पास की. उन्होंने 'पंजाब को अच्छे IPS अधिकारियों की जरूरत है' की सोच के साथ दिल्ली पुलिस में ACP से लेकर IPS अधिकारी बनने तक का सफर तय किया.

आईपीएस गुरसिमरन सिंह ढिल्लों पंजाब के पटियाला से हैं. Photo Credit: dr.gursimrat_singh_ips
सोशल मीडिया पोस्ट से फिर चर्चा में आए
IPS गुरसिमरत सिंह ढिल्लों की सक्सेस स्टोरी उनके मामा और पंजाब कैडर के पूर्व IPS अधिकारी गुरिंदर सिंह ढिल्लों की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद एक बार फिर चर्चा में है. गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने 25 अक्टूबर 2026 को अपने X हैंडल पर गुरसिमरत के बचपन और IPS वर्दी वाली तस्वीर साझा की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोस्ट में उन्होंने लिखा, "कहानी तब और अब: डॉ. गुरसिमरत सिंह ढिल्लों, IPS, पंजाब कैडर, 2025 बैच और ADGP गुरिंदर सिंह ढिल्लों, IPS (सेवानिवृत्त), पंजाब कैडर, 1997 बैच. गुरसिमरत की पहली तस्वीर देखकर लगता है कि वह बचपन से ही परिवार में IPS अधिकारी बनने के लिए तैयार थे. उन्होंने IPS की विरासत को आगे बढ़ाया है और देश की बेहतरीन तरीके से सेवा कर रहे हैं."

आईपीएस गुरसिमरन सिंह ढिल्लों की सफलता की कहानी
Photo Credit: @gurinipspb
कौन हैं IPS गुरसिमरत सिंह ढिल्लों?
भारतीय पुलिस सेवा के 2025 बैच के अधिकारी गुरसिमरत सिंह ढिल्लों पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं. उनका जन्म और पालन-पोषण पटियाला में ही हुआ. उन्होंने आवर लेडी ऑफ फातिमा कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज, पटियाला से MBBS की डिग्री हासिल कर डॉक्टर बने. उनके माता-पिता भी डॉक्टर हैं. उनके मामा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पूर्व IPS अधिकारी हैं, जो पंजाब पुलिस में ADGP पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. गुरसिमरत को सिविल सेवा में आने की प्रेरणा भी अपने मामा से ही मिली. इसी प्रेरणा के चलते उन्होंने डॉक्टर बनने के बाद सिविल सेवा का रास्ता चुना.

कौन हैं IPS गुरसिमरत सिंह ढिल्लों Photo Credit: Dr.Gursimrat Singh Dhillon_IPS
दिल्ली में ACP भी रहे गुरसिमरत सिंह
यूट्यूब चैनल 'TOTA SINGH DINA' को दिए इंटरव्यू में गुरसिमरत सिंह ढिल्लों ने अपनी UPSC यात्रा और रणनीति साझा की. उन्होंने बताया कि MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2021 में पहली बार UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी. पहले ही प्रयास में सफलता मिली और उन्हें DANIPS कैडर आवंटित हुआ, जिसके बाद वे दिल्ली में ACP बने. इसके बाद उन्होंने लगातार तीन और बार UPSC परीक्षा पास की. IDES और IRS जैसी सेवाओं में चयन होने के बाद अंततः उनका सपना पूरा हुआ और उन्हें IPS सेवा मिल गई.

गुरसिमरत सिंह ढिल्लों का कहना है कि उन्हें हमेशा लगता था कि देश और विशेष रूप से पंजाब को अच्छे IPS अधिकारियों की जरूरत है. Photo Credit: dr.gursimrat_singh_ips
गुरसिमरत सिंह ढिल्लों की UPSC स्ट्रैटेजी
गुरसिमरत सिंह ढिल्लों का कहना है कि उन्हें हमेशा लगता था कि देश और विशेष रूप से पंजाब को अच्छे IPS अधिकारियों की जरूरत है. यही सोच उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में जाने के लिए लगातार प्रेरित करती रही. उन्होंने बताया कि UPSC की तैयारी शुरू करने से पहले उन्होंने परीक्षा के पैटर्न को समझने पर जोर दिया. उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि सिविल सेवा परीक्षा एक अभ्यर्थी से आखिर क्या अपेक्षा रखती है. इसके बाद नियमित अध्ययन, निरंतर मेहनत और खुद पर भरोसा बनाए रखते हुए वे लगातार चार बार UPSC परीक्षा पास करने में सफल रहे.
यह भी पढ़ें- IPS कुहू गर्ग हुईं भावुक, SVPNPA में अवार्ड जीतने के बाद शेयर किए दिल के जज्बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं