- कौन मारेगा बाजी इन 4 पेसरों में से ?
- क्या शमी लेंगे बुमराह की जगह ?
- ...या सिराज बनेंगे यहां सरताज?
टीम मैनेजमेंट परेशान, सेलेक्टर्स परेशान, तो फैंस भी चिंतित हैं कि अब चोटिल होकर टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) से बाहर हो चुके जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah is ruled out) का सर्वश्रेष्ठ विकल्प कौन है. अलग-अलग चर्चाएं गलियारे में हैं. कुछ फिलहाल सूझ नहीं रहा है, तो बीसीसीआई ने भी विकल्प के नाम का ऐलान फिलहाल तो टाल दिया है. ऐसा लगता है कि बोर्ड डेड लाइन मतलब अक्टूबर 15 तक मिले समय का फायदा उठाना चाहता है. वैसे इस रेस में कई नाम हैं. मसलन मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर और उमरान मलिक को भी इसमें शामिल किया जा सकता है. वैसे उमरान मलिक की स्थिति लगभग वाइल्ड कार्ड में तब्दील हो गयी है! चलिए देखते हैं कि वर्तमान हालात के आधार पर कौन सा पेसर किस स्थिति में खड़ा है.
टीम इंडिया 2.0 के पास खुद को साबित करने की चुनौती, कैसी होगी Playing XI?
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
4. उमरान मलिक
पिछले दिनों अपनी गति से सभी को हैरान करने वाले उमरान मलिक अगर बुमराह की जगह लेते हैं, तो यह एकदम वाइल्ड कार्ड जैसा होगा. वजह साफ है कि वह न ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही टीम का हिस्सा थे, न ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खत्म हुई टी20 सीरीज और न ही इसके बाद वनडे सीरीज में. बहुत से दिग्गज उनके चयन की मांग कर रहे हैं. वजह उनकी गति का होना है. मलिका का टीम के साथ नेट-बॉलर के रूप में जाना तय है, लेकिन जब बात बुमराह की जगह लेने की आती है, तो वह सबसे पीछे खड़े दिख रहे हैं. इसकी वजह है वर्तमान तस्वीर या हालात
3. मोहम्मद सिराज
नॉटिंघम में काउंटी में विकेट चटका रहे मोहम्मद सिराज को सेलेक्टरों ने बुलावा भेजा, लेकिन खेले मुकाबले में उनकी पोल खुल गयी. इंदौर में सिराज को आखिरी टी20 में खिलाया गया, लेकिन उनके पास पूरी तरह रणनीति का अभाव दिखा, तो वह एकदम बेसर दिखायी पड़े. सिराज ने चार ओवरों में 44 रन लुटा कर सेलेक्टरों के माथे की सलवटें और बढ़ा दी हैं. क्या दीपक चाहर शुरू हो रही वनडे सीरीज के तीन मैचों में कुछ असाधारण प्रदर्शन कर अपने बारे में सेलेक्टरों की राय बदलने पर मजबूर करेंगे?
2. मोहम्मद शमी
शमी विश्व कप के स्टैंड बायी खिलाड़ियों में शामिल चार में से एक हैं. शमी ने भारत के लिए आखिरी वनडे इसी साल जुलाई और आखिरी टी20 मैच पिछले साल नामीबिया के खिलाफ नवंबर में खेला था. अब लगातार स्लॉग ओवरों में गेंदबाजों की जमकर सुतली खुली और एक के बाद एक पेसर चोटिल होकर बाहर हुए, तो सभी को शमी की याद आ गयी. वर्तमान तस्वीर यह है कि उन्होंने लंबे समय से भारत के लिए मैच नहीं खेला है. वह कोविड-19 संक्रमित होने के बाद उबरने के दौर में हैं. वह कितने फिट, मैच फिटे, फॉर्म फिट हैं, सब रहस्यमयी हैं. अगर वह फिट हैं, तो उनका हालात (प्रदर्शन नहीं) और उनका अनुभव उन्हें विकल्प नंबर-2 का दावेदार बना देता है. अनुभव आखिरी अनुभव ही होता है!
1. दीपक चाहर
इसमें कोई दो राय नहीं कि फॉर्म के आधार पर अगर कोई पेसर जसप्रीत बुमराह की जगह लेने का सबसे प्रबल दावेदार और रेस में सबसे आगे हैं, तो वह दीपक चाहर हैं. दीपक चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हो गए थे, लेकिन जब वह फरवरी में चोटिल होकर अगस्त में करीब छह महीने के बाद वापस लौटे, तो चाहर अगस्त 11 को हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने. तब से लेकर विश्व कप के स्टैंड बायी में शामिल चाहर ने पांच मैच और खेले हैं. इनमें दो मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, जबकि तीन में उन्होंने एक और दो-दो विकेट चटकाए. चाहर निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं. सबसे बड़ा सवाल सेलेक्टरों के सामने यही है कि अगर उनका चयन होता है, तो टीम में उन्हें और भुवनेश्वर को मिलकर दोनों एक ही शैली के बॉलर हो जाएंगे. अब आगे क्या होगा? वनडे सीरीज में क्या सिराज कुछ चमत्कारिक करेंगे? कहीं आवेश तो नहीं चौंका देंगे? कोई वाइल्ड-कार्ड इंट्री तो नहीं मार देगा? अगले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा.
यह भी पढ़ें:
* मोहम्मद शमी, सिराज या चाहर? कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कौन लेगा टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह
* रोहित शर्मा का 100% रिकॉर्ड, भारत के फुल टाइम कप्तान के रुप में लगातार 10 सीरीज जीत रचा इतिहास
VIDEO: बाकी खबरों के VIDEO देखने के लिए हमारा YOU-TUBE चैनल सब्सक्राइब करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं