विज्ञापन

अखिलेश की पार्टी बन गई है 'समाजवादी यादव परिवार', जहां से कभी मुस्लिम सांसद थे अब वहां हैं भाई-रिश्तेदार: ओवैसी

यूपी के कैराना पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि SP का नाम बदलकर 'समाजवादी यादव परिवार' कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं योगी को तीसरी बार सीएम बनते नहीं देखना चाहता.

अखिलेश की पार्टी बन गई है 'समाजवादी यादव परिवार', जहां से कभी मुस्लिम सांसद थे अब वहां हैं भाई-रिश्तेदार: ओवैसी
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी
IANS
कैराना:

उत्तर प्रदेश का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सियासी बयानबाजी भी तीखी होती जा रही है. चुनावी रैली में शामिल होने यूपी के कैराना पहुंचे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव, आपकी पार्टी का नाम 'समाजवादी' से बदलकर 'समाजवादी यादव परिवार' कर देना चाहिए. एक वक्त था, जब आजमगढ़ से कोई मुस्लिम चुनाव जीतता था. अब वहां से अखिलेश के भाई सांसद बन गए हैं. एक वक्त था, जब फिरोजाबाद से कोई मुस्लिम सांसद बनता था. अब वहां से अखिलेश के परिवार के सदस्य सांसद बन गए हैं."

ओवैसी ने रविवार को कैराना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी पार्टी बीजेपी की सरकार बनने से रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी. हम उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के साझा मकसद के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि मैं योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहता. अगर अन्य विपक्षी दलों का भी बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने का यही मकसद है, तो उनकी पार्टी उनके साथ सहयोग करने को तैयार है.

'अल्पसंख्यकों के लिए विपक्षी दलों ने नहीं उठाई आवाज...'

ओवैसी ने विपक्षी दलों पर अल्पसंख्यकों और समाज के कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के शासनकाल में मस्जिदों को गिराए जाने और कथित ‘हाफ एनकाउंटर' की घटनाएं जारी हैं, लेकिन विपक्षी दल इन मुद्दों पर आवाज नहीं उठा रहे हैं.

हैदराबाद से सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की प्राथमिकता सिर्फ अपने मतदाताओं तक सीमित रह गई है. वे अल्पसंख्यकों और अन्य वंचित वर्गों की समस्याओं को उठाने में फेल रहे हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर विपक्षी दल सच में बीजेपी को सत्ता से बाहर रखना चाहते हैं, तो उन्हें अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करना होगा.

सऊदी में फंसे भारतीय हज यात्रियों और मिडिल ईस्ट में बनी जंग की स्थिति का जिक्र करते हुए असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "अगर यह युद्ध छिड़ता है, तो भारत को नुकसान होगा. हमें खुलकर बोलना चाहिए और ट्रंप से कहना चाहिए कि वे युद्ध न करें, क्योंकि इससे भारत को नुकसान पहुंचेगा. पेट्रोल और गैस की कीमतें बढ़ जाएंगी. अल्लाह न करे, अगर यह संघर्ष और बढ़ता है, तो बीच में फंसे भारतीयों का क्या होगा? हम पहले ही उमराह पर गए अपने 4,000 तीर्थयात्रियों को वापस लाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मोदी जी, आपको कदम उठाना चाहिए. अपनी बात रखें और ट्रंप से कहें कि हमें युद्ध नहीं, बल्कि शांति चाहिए. इसी में भारत का असली फायदा है."

यह भी पढ़ें | 'रावण भी वेश-भूषा बदलकर आया था', ओवैसी से गठबंधन के सवाल पर बोले अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें | सैफई परिवार का कोई यादव जेल में होता तो आंदोलन करते अखिलेश, फिर आजम पर क्यों चुप्पी: AIMIM

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Asaduddin Owaisi, Samajwadi Party, AIMIM, Kairana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com