भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने संन्यास का ऐलान किया है जिसके बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बीसीसीआई ने उनके इस फैसले पर अपना रिेएक्शन दिया है. सुनील छेत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर 19 साल तक ब्लू टाइगर्स का प्रतिनिधित्व करने के शानदार करियर के बाद भारतीय फुटबॉल टीम को अलविदा कहने के अपने फैसले की घोषणा की.
वहीं विराट कोहली ने सुनील छेत्री के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा,"मेरे भाई (दिल वाले इमोजी के साथ) हमें आप पर गर्व है." 39 वर्षीय स्ट्राइकर देश के अब तक के सबसे बेहतरीन फुटबॉलरों में से एक है. वह देश के उभरते एथलीटों के लिए भी एक प्रेरणादायक व्यक्ति रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India

सुनील छेत्री ने भारत के लिए 145 मैचों में उन्होंने 94 गोल किए, जो देश के लिए अन्य खिलाड़ियों से सबसे अधिक है. भारत के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया 42 गोल के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. दुनिया भर में एक्टिव फुटबॉल खिलाड़ियों में भारतीय कप्तान तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं. इस मामले में उनसे पहले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128 गोल) और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (106 गोल) हैं.
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के आधिकारिक एक्स हैंडल ने भी छेत्री को टीम के साथ उनके शानदार कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. एआईएफएफ ने कहा,"मैदान के अंदर और बाहर आपकी विरासत को हमेशा याद किया जाएगा. आप हमें हमेशा प्रेरित करते रहे हैं और करते रहेंगे. भारतीय फुटबॉल के प्रति आपके नेतृत्व, समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए आपका धन्यवाद. आप एक दिग्गज कप्तान हैं."
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने छेत्री के करियर को देश के लिए 'अविश्वसनीय' करार दिया. बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा,"आपका करियर अद्भुत रहा है. आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक बेस्ट आइकन रहे हैं. आगे बढ़ते रहो, कप्तान." छेत्री की इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी बेंगलुरु एफसी और कोहली की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: "बहुत से लोग नहीं जानते हैं..." हरभजन सिंह ने बताया धोनी की किस रणनीति के कारण भारत ने जीता था विश्व कप
यह भी पढ़ें: Virat Kohli: "मैं चला जाऊंगा..." विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट प्लान का खुलासा कर मचाई खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं