जारी Asia Cup 2023 में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के बाद टीम इंडिया अब सोमवार को नेपाल से भिड़ने जा रही है. कोई बहुत ही बड़ा चमत्कार न हो जाए, तो पूरे क्रिकेट जगत को मैच का परिणाम पहले ही पता है, लेकिन रिजल्ट से इतर यहां कुछ अहम बातें हैं जो टीम रोहित को एशिया कप और आगे विश्व कप की दिशा में आगे बढ़ने के क्रम में हासिल करनी बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं. चलिए बारी-बारी से वो चार बातें जान लीजिए, जो भारत के लिहाज से "संपूर्ण तस्वीर" हासिल करने के लिए अनिवार्य हैं. इसे आप ऐसे समझिए कि अगर मान लो भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत दस विकेट से मैच जीत जाता है, तो यह एक शानदार बात तो जरूर होगी, लेकिन इससे संपूर्ण सवाल हल नहीं ही पाएंगे.
"अगर पाकिस्तान के 66 पर 4 विकेट गिरे होते, तो रोहित कभी....", इरफान ने उठायी बाबर के फैसले पर उंगली
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"गिल की तस्वीर" ने प्रबंधन को दिया यह नया विचार, श्रीकांत ने दिया बड़ा बयान
1. बड़ी ओपनिंग साझेदारी जरूरी है
बहुत लंबा समय हो गया जब रोहित और गिल ने टीम इंडिया के लिए ठोस साझेदारी निभाई. पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में दोनों ही औंधे मुंह गिरे. खासतौर पर गिल विश्वासहीन दिखाई पड़े. ऐसे में नेपाल के खिलाफ भी अगर ये दोनों नहीं चले, तो फैंस इनके बहुत ज्यादा खिलाफ हो जाएंगे.
2. नंबर चार से जंग हटना जरूरी
लंबे अंतराल बाद टीम में लौटे श्रेयस अय्यर ने NCA के प्रैक्टिस मैच में भले ही 199 रन बनाए थे, लेकिन इन मैचों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत ही ज्यादा अंतर है. शुरुआत अय्यर पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी की थी. उन्होंने 9 गेंदों पर तेज 14 रन बनाए, लेकिन अच्छी शुरुआत यह जल्द ही बुझ गई. नंबर चार को लेकर सभी को चिंता है और इसका मतलब अय्यर का जल्द से जल्द फॉर्म में आना नितांत जरूरी है
3. शमी की फिटनेस और फॉर्म
पिछले मैच में तमाम पंडितों ने शमी को इलेवन में जगह न देने की खासी आलोचना की. हालांकि, यह फैसला सही रहा या गलत, पता नहीं चला क्योंकि बारिश से भारत को बॉलिंग करने का मौका नहीं मिला, लेकिन शारदूल के सस्ते में आउट होने से बहुत हद तक फैसले को परिभाषित कर दिया. अब जबकि बुमराह निजी कारणों से भारत वापस लौट आए हैं, तो शमी को फिटनेस और फॉर्म दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. शमी से जवाब मिलना भी नितांत जरूरी है.
4. बॉलिंग डिपार्टमेंट की लय
शमी से इतर सभी बॉलरों को देखना बाकी है. मसलन कुलदीप की लय बरकरार है या नहीं. और ब्रेक के बाद मोहम्मद सिराज नेपाल के बल्लेबाजों को कितनी मार दे पाते हैं. हालांकि, भारत के खिलाफ पहला मैच खेल रहे नेपाल के बल्लेबाजों के खिलाफ इनका टेस्ट ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन लय और चटकाए गए विकेटों की संख्या बहुत कुछ बताएगी, लेकिन यहां सबसे बड़ी समस्या भी है.
....यह है सबसे बड़ी समस्या
नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच की सबसे बड़ी समस्या यह है कि मौसम विभाग ने 80 प्रतिशत बारिश की भविष्यवाणी की गई है. मतलब यह मैच भी बारिश से धुल सकता है. तो आप दुआ कीजिए कि नेपाल के खिलाफ बारिश न हो और पूरे मैच का लुत्फ उठाएं.
यह भी पढ़ें:
Asia Cup 2023: "गिल की तस्वीर" ने प्रबंधन को दिया यह नया विचार, श्रीकांत ने दिया बड़ा बयान
अफरीदी ने रोहित शर्मा को आउट करने के लिए बनाया था प्लान, ऐसे जाल में फंस गए हिट मैन, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं