Rohit Sharma Wicket viral Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 22 गेंद पर 11 रन बनाकर शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की गेंद पर बोल्ड आउट हुए. शाहीन ने अपनी बेहतरीन गेंद पर हिट मैन को चकमा देखकर पवेलियन की राह दिखाई. हिट मैन को शाहीन ने अंदर आती हुई गेंद पर बोल्ड कर दिया. रोहित का डिफेंस शाहीन की घातक गेंदबाजी को झेल नहीं पाया. लेकिन रोहित को आउट करने के लिए पाकिस्तानी गेंदबाज ने खास रणनीति बनाई थी. दरअसल, मैच में जब भारत की पारी शुरू हुई तो कुछ देर के बाद बारिश के खलल के कारण मैच को रोकना पड़ा. इसके बाद जब दोबारा मैच शुरू हुआ तो शाहीन ने रोहित के सामने खास प्लान बनाया. जिसका शिकार हिट मैन हो गए.
हुआ ये कि शाहीन को एहसास था कि मैच रुकने के कारण रोहित की एकाग्रता भंग हुई है. ऐसे में शाहीन ने प्लान के तहत जब मैच फिर से शुरू हुआ तो उन्होंने रोहित को लगातार ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, लेकिन इसके बाद एक गेंद ने अपना अचानक कोण बदला और बल्लेबाज की स्टंप के अंदर की ओर घुसी, यही पर रोहित चकमा खा गए. अचानक अंदर आती गेंद को रोहित डिफेंस नहीं कर पाए और बोल्ड हो गए. सोशल मीडिया पर शाहीन की ऐसी गेंदबाजी की खूब तारीफ हो रही है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Shaheen Afridi is the first bowler in history get rid of Rohit Sharma and Virat Kohli bowled in the same innings 🔥 #AsiaCup2023 #AsiaCup23 pic.twitter.com/6g4CQXZxtg
— Farid Khan (@_FaridKhan) September 2, 2023
वहीं, मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने पूरे 10 विकेट लिए. शाहीन ने 4, हारिस रऊफ और नसीम शाह ने 3-3 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी. भारत ने पहले खेलते हुए 266 रन बनाए. लेकिन इसके बाद बारिश आ गई और मैच को रोक दिया गया. दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई.
--- ये भी पढ़ें ---
* Asia Cup 2023: विनर टीम को इतने करोड़ की मिलेगी इनामी राशि, होगी पैसों की बरसात, जानिए डिटेल्स
पाकिस्तान के खिलाफ मैच की बात करें तो हार्दिक पंड्या और ईशान किशन ने शाहीन शाह अफरीदी को दिये शुरूआती झटकों से भारतीय पारी को उबारा लेकिन बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को एशिया कप का मैच रद्द हो गया और दोनों टीमों ने अंक बांटे. भारतीय टीम 48 . 5 ओवर में 266 रन पर आउट हो गई थी . ईशान ने 81 गेंद में 82 और पंड्या ने 90 गेंद में 87 रन बनाये .दोनों ने पांचवें विकेट के लिये 141 गेंद में 138 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्कोर दिया .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं