विज्ञापन
30 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. वह यहां आयोजित भारतीय वायु सेना के एयरशो को देखेंगे. यह आयोजन नमो घाट पर आयोजित किया जा रहा है. इसके अलावा वह वाराणसी में कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी आज ओडिशा के भुवनेश्वर भी जाएंगे. यहां पर वह RBI डेटा सेंटर का उद्घाटन करने वाले हैं. दोनों राज्यों में पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 

मन की बात कार्यक्रम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 139वां एपिसोड आज प्रसारित किया जाएगा. यह एपिसोड सुबह 11 बजे प्रसारित होगा. जिसमें पीएम मोदी लोगों से अपने मन के विचार सांझा करते हैं. 
 

शाम को ओडिशा जाएंगे पीएम मोदी

वाराणसी के दौरे के बाद पीएम मोदी शाम को ओडिशा की यात्रा पर जाएंगे. वह राजधानी भुवनेश्वर में शाम को करीब 4 बजकर 45 मिनट पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अत्याधुनिक डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे. भुवनेश्वर में भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

1 बजे वाराणसी में होगा एयर शो

भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर वाराणसी के प्रसिद्ध नमो घाट पर एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026 का आयोजन किया जाएगा. जिसमें पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे. जहां विंग्स ओवर गंगा थीम पर शानदार भव्य नाजारा देखने को मिलेगा. इस आयोजन में तेजस, सुखोई-30 एमकेआई, राफेल और लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड आसमान में दिखाई देगा.

पीएम मोदी आज जाएंगे वाराणसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. वह सुबह 11 बजे वाराणसी पहुंचेंगे और यहां  नई कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा नमो घाट पर होने वाले भारतीय वायु सेना के एयर शो को भी देखेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर वाराणसी में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ भी आज वाराणसी पहुंचेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Visit Varanasi, PM Modi Visit Varanasi Today, Pm Modi Visit Varanasi Latest News, Today Live News, Today Live Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com