जारी Asia Cup 2023 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले को लेकर चर्चा जोर-शोर से जारी है. जितने मुंह, उतनी राय. कोई कह रहा है कि बारिश ने भारत को बचा लिया, तो कोई कह रहा है कि पाकिस्तान 267 का लक्ष्य हासिल नहीं ही कर पाता. पहली पाली में पाकिस्तान पेस तिकड़ी ने भारत के सभी विकेट चटकाए थे, जो चर्चा का विषय बना रहा. बहरहाल, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी मुकाबले पर राय रखी है.
"गिल की तस्वीर" ने प्रबंधन को दिया यह नया विचार, श्रीकांत ने दिया बड़ा बयान
21 overs 133 runs from spinners without a wicket was game changer. If India were bowling and Pakistan were 66/4 India would have kept fast bowling on as they had a liberty of 4 fast bowlers unlike Pakistan who were playing with 3. So I thought Team India would have been more…
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) September 3, 2023
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इरफान ने ट्विटर पर बाबर की कप्तानी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भारत के 4 विकेट 66 पर गंवाने के बाद बाबर ने मंच को गंवा दिया. पठान बोले कि अस्थिर स्वभाव वाली पिच पर स्पिनरों से 21 ओवर फिंकवाने की कोई जरुरत ही नहीं थी. और अगर रोहित शर्मा इस हालात में होते, तो वह अपने तेज गेंदबाजों को बरकरार रखते.
पठान ने कहा, "21 ओवरों में बिना किसी विकेट के 133 रन बनना गेम चेंजर था. अगर अगर भारत गेंदबाजी कर रहा होता और पाकिस्तान के चार विकेट 66 पर गिर जाते, तो भारत तेज गेंदबाजों को बरकरार रखता. कारण यह है के भारत के पास पाकिस्तान के तीन बॉलरों से उलट चार पेसर हैं. उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि भारत बारिश के आने से ज्यादा निराश हुआ होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं