Nasser Hussain predicted the winner of T20 World Cup 2024: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup Prediction) को लेकर भविष्यवाणी की है. पूर्व इंग्लिश कप्तान ने उस टीम के नाम का ऐलान किया है जो इस बार टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत सकती है. बता दें कि 2 जून से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है. फाइनल 29 जून को खेला जाएगा. ऐसे में नासिर हुसैन ने टी-20 वर्ल्ड कप के विजेता टीम को लेकर अपनी राय दी है. स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट के साथ बात करते हुए नासिर हुसैन ने विजेता टीम को लेकर भविष्यवाणी की है.
ये भी पढ़े- मिस्बाह उल हक की भविष्यवाणी, ये दो टीमें पहुंचेगी T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में
ये भी पढ़े- T20 World Cup 2024 में यह टीम साबित होगी छुपी रुस्तम, पहुंच सकती है फाइनल में, इरफान पठान ने बताया
ये भी पढ़े- T20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की वह पारी जिसने भारत को बनाया 'चैंपियन', लेकिन क्रिकेट के इतिहास में कहीं खोकर रह गई
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड को विजेता नहीं माना है, उन्होंने भारत और पाकिस्तान का नाम भी नहीं लिया. पूर्व इंग्लिश कप्तान को लगता है कि इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता बन सकती है. बता दें कि 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे में अब नासिर हुसैन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर अपना दांव लगाया है, बता दें कि भारत में हुए वनडे वर्ल्ड कप की भी विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम थी. ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीता था. वहीं, 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार टी-20 का खिताब जीता था.
बता दें कि अबतक सबसे ज्यादा बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने जीता है. दोनों ने दो बार खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी. इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में खिताब जीता है ,वहीं, वेस्टइंडीज ने 2012 और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी.
टी-20 वर्ल्ड कप के विनर (T20 World Cup Winners List from 2007 to 2022)
भारत - 2007
पाकिस्तान- 2009
इंग्लैंड- 2010
वेस्टइंडीज- 2012
श्रीलंका- 2014
वेस्टइंडीज-2016
ऑस्ट्रेलिया- 2021
इंग्लैंड - 2022
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं