ओमान के अल अमरत शहर में शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में जो देखने को मिला, वह दोनों देशों के बीच सीनियर स्तर पर भी बमुश्किल ही या यदा-कदा ही पहले देखने को मिला है. और रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे फाइनल मुकाबले में भारतीय लड़कों ने पाकिस्तान से निवाला छीनते हुए उसे 1 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट के पिछले 37 साल में इतिहास रच दिया. साल 1989 में पहली बार खेले गए अंडर-19 एशिया कप में पूर्व में कभी भी इतना नजदीकी मुकाबला नहीं खेला गया था. फाइनल पर एक समय पूरी तरह से पाकिस्तान का कब्जा था क्योंकि एक समय भारत को आखिरी 2 ओवर में 25 और फिर आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन बनाने थे. और पाकिस्तान ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि नंबर-10 बल्लेबाज जीत के मुहाने पर उससे इस तरह से मैच छीन लेगा. लेकिन न केवल भारत ने जीत छीनी, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी नंबर-10 बल्लेबाज ने विरोधी टीम को फाइनल में नॉकआउट कर दिया.
INDIA, AGAINST ALL ODDS! 🫡 From the brink of defeat to the top of Asia! Mohit Ulva delivers a knock to remember, sealing a sensational win for India in the U19 Asia Cup final against Pakistan! 🏆 #SonySportsNetwork #SonyLIV #PAKvIND https://t.co/tcdZduKIs4
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2026
आखिरी ओवर...8 रन की दरकार
49.6: चौका..गेंद ऑफ स्टम्प के बाहर फेंकी गई थी और मोहित ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से चौका जड़ भारत को चैंपियन बना दिया. भारत की 1 विकेट के साथ ही अंडर-19 एशिया कप कप में इतिहास रचा गया. 37 साल की सबसे रोमांचक जीत..
49.5: 1 रन
वेंकटा ने शॉट हवा में खेला, लेकिन गेंद सुरक्षित रूप से गिरी. लॉन्ग-ऑन ने गेंद वापस कीपर को फेंकी।
49.4: 1 रन
उल्वा ने क्रीज से बाहर निकल कर लॉन्ग-ऑफ की तरफ शॉट खेला. अब दो गेंदों पर चार रन चाहिए.
49.3: 1 रन
हुसैन की गुगली और वेंकटा के पैड से लगकर गेंद ऑफ साइड में चली गई. कीपर की तरफ से नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट का मौका था लेकिन वहां कोई नहीं था.
49.2: 1 रन
अहमद हुसैन की ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी गई गेंद. इसे डीप कवर प्वाइंट की तरफ खेला गया.
49.2: वाइड बॉल
ऑफ स्टंप के बहुत ज्यादा बाहर गेंद...अंपायर ने वाइड करार दिया
49.1: कोई रन नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं