विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2022

'बकवास शुरू मत करो', विराट कोहली के बैटिंग क्रम में बदलाव वाले विकल्प पर भड़के गौतम गंभीर

Gautam Gambhir on Virat Kohli: एशिया कप में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट ने ओपनिंग करते हुए शानदार 122 रन की पारी खेलकर खुद के फॉर्म में वापसी करने का ऐलान कर दिया था.

'बकवास शुरू मत करो', विराट कोहली के बैटिंग क्रम में बदलाव वाले विकल्प पर भड़के गौतम गंभीर
गंभीर भड़के

Gautam Gambhir on Virat Kohli: एशिया कप में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट ने ओपनिंग करते हुए शानदार 122 रन की पारी खेलकर खुद के फॉर्म में वापसी करने का ऐलान कर दिया था. कोहली ने केएल राहुल के साथ ओपनिंग की थी और 61 गेंद पर 122 रन की नाबाद पारी खेली थी. कोहली ने लगभग 3 साल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने में सफलता हासिल की थी. अब जब कोहली फॉर्म में आ गए हैं तो फैन्स और क्रिकेट पंडितों को उम्मीद है कि आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली अपने फॉर्म को जारी रखेंगे. वहीं, दूसरी ओर लोगों ने कोहली की बल्लेबाजी क्रम को बदलने पर भी अपनी राय देने शुरू कर दिए हैं. 

वहीं, स्टार स्पोर्ट्स के 'गेम प्लान' शो पर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कोहली की बल्लेबाजी क्रम को बदलने पर अपनी राय दी है और साथ ही कोहली के बैटिंग क्रम को बदलने वाले विकल्प को सिरे से नकार दिया है. अपनी बातचीत में कोहली ने कड़े शब्दों में अपनी राय रखी है और कहा है, 'केवल एक बैकअप (सलामी बल्लेबाज) के रूप में,  उसके (कोहली) बल्लेबाजी की शुरुआत करने के बारे में यह बकवास शुरू न करें. वह केएल राहुल और रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत नहीं कर सकते, और मैंने इसे ऑन एयर कहा है कि, नंबर 3 को लेकर आप विकल्प रख सकते हैं.  मैं विराट कोहली को नंबर 3 पर फिक्स नहीं रखूंगा.'

'कुछ नहीं बदला यार..,' पंठान बंधुओं ने मिलकर मचाया धमाल, तूफानी बैटिंग देख फैन्स की खुशी का ठिकाना न रहा

गंभीर ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, ' अगर सलामी बल्लेबाजों ने 10वें ओवर तक बल्लेबाजी की है तो उस समय आप बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर  नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव को भेज सकते हैं. और यदि ओपनर जल्द आउट होते हैं तो कोहली को बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए.'

बता दें कि टी20 वर्ल्ड (T20 World Cup 2022) से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है तो वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी.

Virat Kohli New Haircut : कोहली के नए हेयरकट की तस्वीरें आई सामने, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखेगा ऐसा लुक

मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से हुए बाहर, कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, इस पेसर को मिली जगह

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Virat Kohli, ICC T20 World Cup 2022, India Vs Australia 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com