कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर आई हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपना अकाउंट बनाया है. इंस्टाग्राम पर किए गए अपने पहले पोस्ट में उन्होंने अपनी आत्मकथा की जानकारी दी है. उनकी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के नाम से 10 नवंबर को बाजार में आ रही है. अपनी पोस्ट में उन्होंने इस किताब की पहली झलक दिखाई है.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV World Summit में बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले संन्यासी -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
पोस्ट में क्या कहा है
सोनिया गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है,'' सभी को नमस्ते, आप सभी के साथ इस पल को साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. पेश है 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' का फर्स्ट लुक. यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी है. मुझे इसे आप सभी के साथ साझा करने का बेसब्री से इंतजार है.''
इसमें पोस्ट किए गए वीडियो में एक महिला को सोनिया गांधी को किताबों की प्रति सौंपते हुए देखा जा सकता है. वह महिला उनके लिए मिठाई लेकर भी आई है. इस मिठाई को उनकी बेटी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी खिलाती हुई नजर आ रही हैं.
माना जा रहा है कि'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में सोनिया गांधी ने अपने इटली में बीते बचपन, राजीव गांधी से मुलाकात और शादी के अलावा राजनीति में पदार्पण के बारे में लिखा होगा. लोगों को यह जानने में भी काफी दिलचस्पी है कि उन्होंने 2004 में प्रधानमंत्री का पद क्यों ठुकराया था. लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सोनिया गांधी ने अपनी किताबों में इन बातों के बारे में विस्तार से बताया होगा.
ये भी पढ़ें: UP में 150 सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी में कितना दम? 330 सीटों पर 5 हजार वोट भी नहीं मिले थे, आंकड़ों से समझिए जमीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं