Suryakumar Yadav hugged Hardik Pandya Video viral: पहले टी-20 में भारत ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 7 विकेट के जीत हासिल की. भारत की जीत में हार्दिक पंड्या ने धमाका किया. हार्दिक ने 16 गेंद पर 39 रन की पारी खेली. पंड्या ने विनिंग छक्का लगाकर भारत को मैच जीता दिला. वहीं, जब हार्दिक पंड्या ने भारत को मैच जीताया तो कप्तान सूर्यकुमार यादव भागकर हार्दिक के पास गए और उन्हें गले से लगा लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़े- सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज
बता दें कि एक समय हार्दिक भारत के टी-20 टीम के कप्तान बनने वाले थे. लेकिन गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद सूर्यकुमार यादव को भारत का कप्तान बनाया गया. जिससे ये कयास लगने लगे थे कि क्या दोनों खिलाड़ी एक -दूसरे का साथ बराबर दे पाएंगे. लेकिन पहले टी20 में जिस तरह से सूर्या और हार्दिक के बीच बाउंड देखने को मिली, उसने फैन्स का दिल जीत लिया है. बीसीसीआई ने इस वीडियो को शेयर किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Hardik Pandya finishes off in style in Gwalior 💥#TeamIndia win the #INDvBAN T20I series opener and take a 1⃣-0⃣ lead in the series 👌👌
— BCCI (@BCCI) October 6, 2024
Scorecard - https://t.co/Q8cyP5jXLe@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/uYAuibix7Q
हार्दिक ने अपनी 39 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 16 गेंद का सामना किया. हार्दिक ने 5 चौके औऱ दो छक्के लगाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक ने गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट भी लेने में सफल रहे.
भले ही हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब नहीं मिला लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी की उसने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि भारत के अर्शदीप सिंह ने मैच में 3 विकेट लिए.
अर्शदीप प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बांग्लादेश ने मैच में पहले बल्लेबाजी की थी और 19.5 ओवर में 127 रन बनाए थे. वहीं, भारत ने 11.5 ओवर में 132 रन बनाकर मैच को जीत लिया. भारत ने 7 विकेट से मैच जीतने में सफलता हासिल की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं