विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2022

'हर्षल पटेल की होगी जमकर धुनाई', सवाल पर बरस पड़े  गावस्कर, ऐसा जवाब देकर की बोलती बंद

T20 World Cup में भारत की टीम अर्शदीप सिंह के अलावा हर्षल पटेल (Harshal Patel) को भी मौका दिया गया है. भारत की टीम में चुने गए खिलाड़ियों को लेकर फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं.

'हर्षल पटेल की होगी जमकर धुनाई', सवाल पर बरस पड़े  गावस्कर, ऐसा जवाब देकर की बोलती बंद
Harshal Patel के सवाल पर भड़के गावस्कर

T20 World Cup में भारत की टीम अर्शदीप सिंह के अलावा हर्षल पटेल (Harshal Patel) को भी मौका दिया गया है. भारत की टीम में चुने गए खिलाड़ियों को लेकर फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ फैन्स भारतीय टीम में चुने गए खिलाड़ियों को लेकर नकारात्मक बातें कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैन्स को पक्का यकीन है कि इस टीम के सहारे भारतीय टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रहेगी. वहीं, स्पोर्ट्स तक के साथ बात करते हुए गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने फैन्स के कुछ सवालों का जवाब दिया. लाइव चैट के दौरान जब एक शख्स ने हर्षल पटेल को लेकर सवाल किया तो पूर्व कप्तान भड़क गए, 

Watch: मोहम्मद आमिर ने उड़ाया नरेन का स्टंप, फिर जोर से चिल्ला कर ऐसे मनाया यूनिक सेलिब्रेशन

दरअसल, लाइव बातचीत में एक शख्स ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, ऑस्ट्रेलिया में हर्षल पटेल की जमकर धुनाई होने वाली है, उनके पास गति नहीं है, ऑस्ट्रेलिया में जैसी पिच है, उसपर तो इस गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाज चौके-छक्के की बरसात कर देंगे. शख्स के इस सवाल को सुनते ही गावस्कर भड़क गए और गुस्से में इसका जवाब दिया.

गावस्कर ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'आगे जाकर देखेंगे ना उनकी पिटाई कैसे हो सकती है, आपने तो पहले से ही तय कर दिया है कि पिटाई होगी क्योंकि वो स्लो बॉलिंग करते हैं. यार पहले मैच तो होने दो, मैच होने के बाद बोल सकते हैं ऐसा हो गया, वैसा हो गया.'

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ‘रिजर्व' खिलाड़ियों में शमी के अलावा श्रेयस अय्यर, बिश्नोई और तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल किया गया है. 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

स्टैंड-बाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर

पाकिस्तान में Physics की किताबों में हुआ Babar Azam के कवर ड्राइव का जिक्र, Photo हो रही है वायरल

उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से हाथ जोड़कर कहा Sorry, सामने आया Video

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Gavaskar, Harshal Vikram Patel, ICC T20 World Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com