‘अनकैप्ड' विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को शुक्रवार को चोटिल ईशान किशन के कवर के तौर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया. किशन को सीरीज के पहले मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी जिसके कारण वह पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं.
कौन हैं कुमार कुशाग्र?
कुमार कुशाग्र का जन्म 23 अक्टूबर साल 2004 में बोकारो स्टील सिटी में हुआ था. मौजूदा समय में वह 22 साल के हैं. घरेलू क्रिकेट में वह झारखंड और आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से शिरकत करते हैं. कुशाग्र दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं. टीम में उन्हें विकेट कीपर खिलाड़ी के तौर पर मौका मिलता है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बीसीसीआई का बयान
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कहा, 'न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी. इस कारण वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाएंगे.'
बोर्ड ने कहा, 'पुरुष चयन समिति ने दूसरे टी20 मैच के लिए कवर के तौर पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है. कुशाग्र फिलहाल भारत ए टीम के साथ क्राइस्टचर्च में हैं और दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे. बीसीसीआई की चिकित्सा टीम किशन की चोट पर लगातार नजर रख रही है.'
कुशाग्र भारत ए टीम का हिस्सा थे जिसे शनिवार से लिंकन में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैच की अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला खेलनी है.
कुमार कुशाग्र के जुड़ने के बाद भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर). (भाषा इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- यूसुफ पठान के बाद अब राधा यादव के लिए भी जमीन की मांग, वडोदरा में क्रिकेट अकादमी बनाने का प्रस्ताव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं