CPL 2022: भले ही तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) को पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम में वापसी का मौका नहीं मिल रहा हा लेकिन टी-20 क्रिकेट लीग में अपनी गेंदबाजी से महफिल लूटने में पीछे नहीं रह रहे हैं. वर्तमान में आमिर कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2022) का हिस्सा हैं और यहां वो जमैका तल्लावाह की टीम का हिस्सा हैं. इस टूर्नामेंट के 12वें मैच में आमिर ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कमाल किया. दरअसल, सीपीएल के ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें आमिर त्रिनबागो के बैटर सुनील नरेन (Sunil Narine) को बोल्ड किया, नरेन को बोल्ड करने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज ने जिस अंदाज में जश्न मनाया, उसे लेकर फैन्स बात कर रहे हैं.
Stumps everywhere! #CPL22 #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport pic.twitter.com/mcNROmPh8F
— CPL T20 (@CPL) September 13, 2022
दरअसल, हुआ ये कि जिस गेंद पर नरेन बोल्ड हुए, उस गेंद को यह कैरेबियन बल्लेबाज आगे बढ़कर उड़ाना चाहता था, लेकिन आमिर ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और सटीक लेंथ गेंद फेंककर नरेन को बोल्ड कर दिया. नरेन बोल्ड होने के बाद सीधे चलते बने तो वहीं आमिर पिच के बीच में खड़े होकर विकेट का जश्न मनाने लगे, वहीं, उन्होंने अपने दोनों हाथों को जोर-जोर से घुमाकर इस विकेट को सेलिब्रेट किया. फैन्स आमिर के इस सेलिब्रेशन का जिक्र कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मैच की बात करें तो आमिर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे. इस मैच में जमैका तल्लावाह की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन बनाए थे, जिसके बाद Trinbago Knight Riders की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 119 रन ही बना पाई. यह मैच तल्लावाह की टीम (Jamaica Tallawahs) 34 रन से जीतने में सफल रही.
पाकिस्तान में Physics की किताबों में हुआ Babar Azam के कवर ड्राइव का जिक्र, Photo हो रही है वायरल
उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत से हाथ जोड़कर कहा Sorry, सामने आया Video
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं