विज्ञापन

Video: सुनील गावस्कर का लॉर्ड्स वाला अनसुना कारनामा, इमरान खान के साथ 180 रन जोड़े और जड़ दिया इकलौता शतक

Gavaskar and Imran Khan batted together: साल 1987 में लॉर्ड्स में MCC के द्विशताब्दी मैच के दौरान, सुनील गावस्कर और इमरान खान ने MCC के खिलाफ 'रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड XI' के लिए एक साथ बल्लेबाजी की थी.

Video: सुनील गावस्कर का लॉर्ड्स वाला अनसुना कारनामा, इमरान खान के साथ 180 रन जोड़े और जड़ दिया इकलौता शतक
Sunil Gavaskar and Imran Khan batted together

Sunil Gavaskar and Imran Khan batting together: कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर कुछ ऐसे दुर्लभ पल देखे जाते हैं जो इतिहास में दर्ज हो जाता है. ऐसा ही क्रिकेट के सबसे दिलचस्प पलों में से एक अगस्त 1987 में लॉर्ड्स में हुआ, जब भारतीय बैटिंग के दिग्गज सुनील गावस्कर और पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान ने MCC के खिलाफ 'रेस्ट ऑफ़ द वर्ल्ड XI' के लिए एक साथ बैटिंग की. यह मैच क्लब की 200वीं सालगिरह के मौके पर खेला गया था. यह एक ऐसा पल था जिसे आजतक याद किया जाता है. सुनील गावस्कर और इमरान खान का एक साथ बल्लेबाजी करने उतरना, फैन्स के दिलों में हमेशा के लिए समा गया. 

इस यादगार मैच में गावस्कर ने शानदार खेल दिखाते हुए 188 रन बनाए थे. यह लॉर्ड्स में किसी भी फॉर्मेट में उनकी एकमात्र सेंचुरी है. इस पारी के दौरान, उन्होंने और इमरान खान ने पांचवें विकेट के लिए 180 रनों की यादगार पार्टनरशिप की. यह उन दो दिग्गजों के बीच एक अनोखा तालमेल था जो आम तौर पर इंटरनेशनल लेवल पर कड़े प्रतिद्वंद्वी हुआ करते थे.

जहां गावस्कर ने 188 रनों के साथ मोर्चा संभाला, वहीं इमरान ने शानदार 82 रन बनाए, जिससे 'रेस्ट ऑफ़ द वर्ल्ड XI' ने 421/7 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी.  मैच आखिरकार ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन गावस्कर और इमरान की यह पार्टनरशिप क्रिकेट इतिहास की सबसे अनोखी साझेदारियों में से एक बनी हुई है, जिसे भारत और पाकिस्तान के फैन्स आजतक याद करते हैं. 

जब इमरान  और गावस्कर ने एक साथ बल्लेबाजी की, जानिए क्या हुआ !

  • गावस्कर ने 351 गेंदों पर 188 रन बनाए, जिसमें 23 बाउंड्री शामिल थीं, यह किसी भी फ़ॉर्मेट में लॉर्ड्स के मैदान पर उनका एकमात्र शतक था.
  •  इमरान खान ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए.
  • यह साझेदारी इसलिए खास है क्योंकि भारत और पाकिस्तान अक्सर कड़े प्रतिद्वंद्वी रहे हैं ऐसे में  दो दिग्गजों ने मिलकर एक वर्ल्ड-क्लास बॉलिंग अटैक का डटकर सामना किया और उस पर हावी रहे.
  •   गावस्कर के 188 रनों की पारी ने उन्हें मशहूर 'लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड' पर जगह दिलाई, जिससे यह साझेदारी क्रिकेट की यादगार कहानियों का हिस्सा बन गई.

ये भी पढ़ें- WTC 2025-27 में जोश टंग 50 विकेट लेने वाले पहले बॉलर, सिराज से आगे स्टार्क, टॉप-5 गेंदबाजों में कौन-कौन?

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में क्यों भारत के स्पिनर बन जाते हैं हीरो? कुंबले-अश्विन के बाद मानव सुथार ने रचा इतिहास

ये भी पढ़ें- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, फिरकी पर नाचे श्रीलंकाई बल्लेबाज, हरभजन-अश्विन को पीछे छोड़ाइमरान का अहम योगदान: इमरान खान ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Gavaskar, Imran Ahmad Khan Niazi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com