विज्ञापन

लखनऊ मर्डर केस: ICICI की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को गोली मार पति ने भी जान दी

Lucknow Murder Case: लखनऊ के गोमतीनगर में पत्नी का मर्डर.आईसीआईसीआई बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात में बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

लखनऊ मर्डर केस: ICICI की रिलेशनशिप मैनेजर पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को गोली मार पति ने भी जान दी
  • लखनऊ में ICICI बैंक में काम करने वाली एक महिला की गोली मारकर हत्या
  • मृतक महिला दिव्या मिश्रा के पति ने ही कर दी हत्या, खुद को भी गोली मारी
  • पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में कुछ विवाद था, वो इसकी जांच में जुटी है
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत 37 वर्षीय दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित बैंक के बाहर हुई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दिव्या को उनके पति मानस वाजपेयी ने फोन कर बैंक के बाहर बुलाया था. कुछ देर बातचीत के बाद आरोपी ने उन पर गोली चला दी. गंभीर रूप से घायल दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली. बताया जा रहा है कि दिव्या और उसके पति मानस के बीच तलाक का केस चल रहा था. 

घात लगाकर बैठा था पति- पुलिस 

पुलिस ने बताया कि मृतक महिला बैंक में रिलेशन मैनेजर के रूप में काम करती थी. पुलिस ने बताया कि महिला अपने क्लाइंट से मिलकर आ रहा थी. महिला जैसे ही कार से जैसे उतरी पहले से घात लगाकर बैठे पति ने दिव्या मिश्रा के सिर में सटाकर गोली मार दी. पुलिस ने बताया कि पति पत्नी में विवाद था. विवाद क्यों हुआ और क्या था इसके बारे में पुलिस जानकारी एकत्र कर रही है. जानकारी के अनुसार दिव्या मिश्रा आलमबाग के स्नेहनगर क्षेत्र की रहने वाली थीं और गोमतीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में कार्यरत थीं. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे उनके पति मानस वाजपेयी ने उन्हें फोन किया और बैंक के बाहर मिलने के लिए बुलाया. दिव्या जैसे ही बैंक परिसर के बाहर पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद मानस ने उनसे कुछ देर तक बातचीत की.

बातचीत के बाद चला दी गोली

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया और आरोपी ने दिव्या पर गोली चला दी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वारदात के बाद आरोपी ने खुद को मारी गोली

पुलिस के अनुसार पत्नी पर गोली चलाने के बाद आरोपी पति मानस वाजपेयी ने भी खुद को गोली मार ली. उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और चिकित्सकों से लगातार संपर्क में है.

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

घटना की जानकारी मिलते ही गोमतीनगर पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद, निजी मतभेद या कोई अन्य कारण था. फिलहाल गोमतीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : 'मुझे चीट किया...', लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी के मर्डर के बाद पति ने Whatsapp पर क्या स्टेटस लगाया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow News, ICICI Bank Manager, Divya Mishra Murder Case, Lucknow Murder Case, UP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com