Steve Smith, Most Catches For Australia In Tests (Wicket-Keeper): श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (छह फरवरी 2025) से गाले में खेला जा रहा है. जहां कंगारू टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने क्षेत्ररक्षण में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में गैर-विकेटकीपर खिलाड़ी के रूप में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ा है. पोंटिंग ने कंगारू टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में गैर-विकेटकीपर खिलाड़ी के तौर पर 196 कैच पकडे थे. वहीं श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में दो कैच पकड़ने के बाद स्टीव स्मिथ के कैचों की संख्या 197 हो गई है.
टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर्वाधिक कैच पकड़ने वाले गैर-विकेटकीपर खिलाड़ी
197 कैच - स्टीव स्मिथ
196 कैच - रिकी पोंटिंग
181 कैच - मार्क वॉ
157 मैच - मार्क टेलर
Steve Smith now has the most catches by an Australian fielder in Tests 🙌 pic.twitter.com/udFGcC36Ke
— 7Cricket (@7Cricket) February 6, 2025
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले दिन स्मिथ ने पकडे दो बेहतरीन कैच
दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है. मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण में स्टीव स्मिथ जबर्दस्त अंदाज में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने दो बेहतरीन कैच पकड़े. जिसमें श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस के अलावा प्रभात जयसूर्या का विकेट शामिल है. मैच के दौरान मेंडिस अपनी टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंद में 13, जबकि प्रभात जयसूर्या बिना खाता खोले आउट हुए.
पहले दिन का हुआ स्टंप
दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का स्टंप घोषित हो चुका है. श्रीलंकाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खेल रोके जाने तक नौ विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाने में कामयाब हुई है. पहले दिन दिनेश चांडीमल और विकेटकीपर खिलाड़ी कुसल मेंडिस का जलवा रहा. टीम के लिए चांडीमल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 163 गेंद में 74, जबकि मेंडिस सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंद में नाबाद 59 रन बनाने में कामयाब रहे.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहले दिन नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे. इन दोनों गेंदबाजों को क्रमशः तीन-तीन सफलता हाथ लगी. उनके अलावा मैथ्यू कुह्नमैन के खाते में दो, जबकि ट्रेविस हेड के हाथ में एक सफलता आई.
यह भी पढ़ें- रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, जो रूट के खिलाफ यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के दूसरे गेंदबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं