Viral Video: मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया (Australia) का रहना वाला एक कंटेंट क्रिएटर भारत में काफी छाया हुआ है. अक्सर भारत से जुड़ा वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर करता रहता है. वह तीन महीने के प्रोजेक्ट के लिए भारत आया था. पर वह यहां पूरा एक साल तक रहा और बाद में ऑस्ट्रेलिया में सबकुछ छोड़कर भारत आकर बस गया. ऑस्ट्रेलियाई युवक अब भारत में रहकर कंटेंट क्रिएशन का काम करता है. बड़े-बड़े ब्रांड्स के साथ कोलैब करता है. ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने इंस्टाग्राम पर दो अलग-अलग वीडियो में भारत आने और यहां बसने की कहानी सुनाई है. साथ ही उसने यह भी बताया कि आखिर उसने भारत को ही क्यों चुना है.
2019 में पहली बार आया भारत
ऑस्ट्रेलियाई मूल के युवक का नाम एंडी इवांस (Andy Evans) है और वह भारत में ऑसी भाई (Aussie Bhai) के नाम से फेमस है. उसके इंस्टाग्राम अकाउंट का यूजरनेम भी theaussiebhai है. उसके अकाउंट पर काफी वीडियो हैं, जिनमें वह भारतीय व भारत के कल्चर की बात करता हुआ दिखाई देता है. एक वीडियो में एंडी ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में एक अकाउंटेंट था. अब वह भारत में फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर है.
भारतीय दोस्त ने शादी में बुलाया
एंडी ने वीडियो में आगे बताया कि फिर 2020 की शुरुआत में कोरोना आ गया. ऐसे में वह वापस ऑस्ट्रेलिया चला गया. बाद में सबकुछ नॉर्मल हुआ तो 3 साल बाद उसके एक दोस्त ने भारत में शादी में बुलाया. उसने कहा कि जब वह दोस्त की शादी में दोबारा भारत आया तो उसे यहां और ज्यादा ही अच्छा लगा. इस पर उसके दोस्त ने उससे कहा कि अगर वह सच में चाहे तो भारत वापस आ सकता है.
भारत आकर बोला- जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई युवक एंडी ने ऑस्ट्रेलिया की जॉब, परिवार और घर सबकुछ छोड़ दिया. वह बिना किसी प्लान और नौकरी के भारत वापस आ गया. उसने बताया कि उसे कोई अंदाजा नहीं था. बस वह इसलिए भारत वापस आया, क्योंकि उसे भारत में रहना पसंद है. ऑस्ट्रेलियाई युवक एंडी ने एक दूसरे वीडियो में बताया कि दूसरे लोग UK, कनाडा, USA और बाली जाते हैं, लेकिन उसने भारत में रहने का फैसला किया. यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला था.
यह भी पढ़ें | 30 साल में पहली विदेश ट्रिप पर भूटान गई भारतीय लड़की, बोली- सोचा नहीं था, दुनिया इतनी अलग है
भारत ने मुझे वह इंसान बनने का मौका दिया जो मैं हमेशा से बनना चाहता था, और वे काम करने का मौका दिया जो मैं हमेशा से करना चाहता थ. अभी मैं ऐसी ज़िंदगी जी रहा हूं जो मेरे सपनों से भी कहीं बेहतर है. उससे भी कहीं बेहतर जो मैंने सोचा था कि मुमकिन हो सकता है. और यह सब सिर्फ़ भारत की वजह से है, यह एक ऐसा देश है, जिसमें ज़बरदस्त ऊर्जा है और एक बेहतरीन समुदाय है. यहां इतना सारा कल्चर है और लोग समुदाय के कामों में इतना बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. ऐसा कहीं और मुमकिन नहीं है और मुझे यह देश बहुत पसंद है.
भारत आने के बाद बनाना शुरू किया वीडियो
एंडी इवांस ने भारत आने के कुछ महीनों बाद कंटेंट बनाना शुरू कर दिया. पहले वह ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना चाह रहे छात्रों के लिए कंटेंट बनाना शुरू किया. जो काफी अच्छा गया और फिर वह फुल टाइम कंटेंट क्रिएटर बनकर यूट्यूब पर वीडियो बनाने लगा. अब वह शानदार ब्रांज्स के साथ काम करता है, जिससे उसकी काफी अच्छी कमाई होती है. एंडी ने बताया कि वह अपनी जिंदगी का सबसे शानदार सफर महसूस कर रहा है. हर दिन मुझे भारत से थोड़ा और प्यार हो जाता है.
यह भी पढे़ं-
स्विटजरलैंड के गांव देखने पहुंचा भारतीय कपल, बोला- यकीन नहीं हुआ, ये गांव ही है
30 साल में पहली विदेश ट्रिप पर भूटान गई भारतीय लड़की, बोली- सोचा नहीं था, दुनिया इतनी अलग है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं