विज्ञापन

भारत में सरकारी नौकरी छोड़कर ऑस्ट्रेलिया क्यों शिफ्ट हुआ यह परिवार? Viral Video में बताई दो दुनिया की सच्चाई

2024 में पूर्णिमा और अमन का परिवार भारत में सरकारी नौकरी छोड़कर ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया था. आखिर दोनों जगह की जिंदगी में फर्क कितना है, क्यों अमन अब अपने परिवार को ज्यादा वक्त दे पाते हैं? Instagram Reel में बताई वजह.

भारत में सरकारी नौकरी छोड़कर ऑस्ट्रेलिया क्यों शिफ्ट हुआ यह परिवार? Viral Video में बताई दो दुनिया की सच्चाई
2024 में पूर्णिमा और अमन का परिवार भारत में सरकारी नौकरी छोड़कर ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गया (फोटो- instagram.com/poornima101989)

Viral Video: एक इंसान जिसके पास भारत की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड पावर यूटिलिटी और एनर्जी कंपनी NTPC में सरकारी नौकरी हो, हैपली मैरिड हो, उसके दो प्यारे से बच्चों के साथ भारत में उसकी सेटल्ड लाइफ हो. आखिर वह पूरा परिवार भारत में इस लाइफ को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट क्यों होगा? हम बात कर रहे हैं अमन और पूर्णिमा की जो 2024 में सरकारी नौकरी छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट हो चुके हैं. अमन अब ऑस्ट्रेलिया में क्लार्क एनर्जी में इंजीनियर हैं और हाल ही में प्रोफेशनल इंजीनियर ऑफ द ईयर के लिए भी नॉमिनेट हुए थे. अब उनकी पत्नी और कंटेट क्रिएटर पूर्णिमा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने एक पोस्ट में ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होने के पीछे अपनी सबसे बड़ी वजह बताई है. 

क्या थी सबसे बड़ी वजह?

खुद को यूट्यूबर, कंटेट क्रिएटर और इंटीरियर डिजाइनर बताने वाली पूर्णिमा ने जो इंस्टाग्राम रील डाली है उसमें उनके पति अमन अपने दो बच्चों के साथ बास्केटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं. 'हमने इंडिया में सरकारी नौकरी छोड़कर ऑस्ट्रेलिया क्यों आ गए' टाइटल वाले रील में पूर्णिमा कहती हैं कि, "यहां पर अमर बच्चों के साथ खेल रहे हैं और इस समय बज रहे हैं शाम के 4.30, जबकि अभी वीकडे हैं. आज सोमवार है. कोई शनिवार या रविवार की तरह विकेंड नहीं है. आपमें से कई लोग पूछते हैं कि आप भारत से सरकारी नौकरी छोड़कर यहां ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट क्यों हो गए. यही एक अकेली वजह है जिसके कारण हम यहां आए हैं. जब तक हम वहां (भारत) में थे हमें कभी ऐसा टाइम ही नहीं मिला."

उन्होंने आगे बताया, "भारत में ऑफिस जाने का तो टाइम फिक्स था लेकिन वापस घर आने का टाइम फिक्स नहीं था. कभी रात के 8 बजे आ रहे हैं तो कभी रात के 9 बजे वापस आ रहे हैं. लेकिन यहां ऑस्ट्रेलिया में 8 घंटे की नौकरी के बाद कोई नहीं पूछता. यहां ऑस्ट्रेलिया का वर्क कल्चर इतना अच्छा है कि अगर आप सुबह 7.30 काम शुरू कर रहे हो तो जैसे ही आपके 8 घंटे खत्म होते हैं, आप तुरंत उसी समय अपने घर निकल जाओ. यहां पर कोई बंधन नहीं है कि जबतक आपका बॉस बैठा है, तब तक आपको ऑफिस में बैठना ही पड़ेगा. वर्क-लाइफ के बीच बैलेंस और फैमली के लिए टाइम- यहीं वह सबसे बड़ी वजह है जो यहां हमने अचीव किया है. लेकिन इंडिया के सरकारी नौकरी में ऐसा नहीं था."

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में मिली लड़की के बुलावे पर बेलारूस के गांव देखने पहुंचा इंडियन यूट्यूबर, बोला- 'ये एक्सपीरियंस हमेशा याद रहेगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Life In Australia, Offbeat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com