विज्ञापन

दिल्ली, यूपी, बिहार में बढ़ेगी ठंड, चक्रवात 'अर्नब' आज यहां कराएगा तूफानी बारिश, 14 राज्यों में IMD का अलर्ट

Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' की वजह से 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है.

दिल्ली, यूपी, बिहार में बढ़ेगी ठंड, चक्रवात 'अर्नब' आज यहां कराएगा तूफानी बारिश, 14 राज्यों में IMD का अलर्ट
चक्रवात तूफान आज कराएगा झमाझम बारिश (फोटो:IANS)
  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चक्रवात तूफान 'अर्नब' का अलर्ट आज जारी किया है.
  • तूफान 'अर्नब' की वजह से आज दिनभर 14 राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है.
  • वहीं उत्तर भारतीय राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट होने से ठंड का असर बढ़ने लगा है.

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात तूफान 'अर्नब' का असर दिखना शुरू हो गया है. आज 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरलम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है. यहां बीती रात से ही झमाझम बरसात जारी है. वहीं उत्तर भारतीय राज्यों में लगातार ठंड का असर हर दिन बढ़ रहा है. दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी राज्यों में भी ठंड का असर बढ़ा है. मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे अहम होने वाले हैं, क्योंकि उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक आज मौसम के दो रंग देखने को मिलने वाले हैं.

चक्रवात 'अर्नब' कराएगा झमाझम बारिश

बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब आधिकारिक तौर पर एक तीव्र चक्रवाती तूफान 'अर्नब' में बदल चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक यह चक्रवात तेजी से उत्तर-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़ रहा है. जिसके चलते आज तटीय इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. जो आने वाले कुछ घंटों में और तेज होगी. चक्रवात का सीधा असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिखना शुरू हो गया है. आज सुबह से ही इन क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है. सभी को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. चक्रवात 'अर्नब' को देखते हुए ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने NDRF और SDRF की टीमों को तैनात कर दिया है. 

दक्षिण भारत में भारी बारिश

चक्रवात का सीधा असर दक्षिण भारत के राज्यों में दिख रहा है. तूफान अर्नब का असर दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी और चक्रवात के मिले-जुले असर से आज तमिलनाडु, केरलम और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है. वहीं कोलकाता समेत दक्षिण पश्चिम बंगाल के जिलों में आज दोपहर बाद से भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की आशंका है. मौसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है. तूफान अर्नब का असर 26 से 29 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है.  

इन राज्यों में बारिश

  • तमिलनाडु
  • केरल 
  • पुडुचेरी
  • ओडिशा
  • आंध्र प्रदेश
  • तेलंगाना
  • पश्चिम बंगाल
  • झारखंड
  • छत्तीसगढ़ 
  • उत्तराखंड 
  • हिमाचल प्रेदश
  • जम्मू-कश्मीर
  • बिहार
  • दिल्ली

2 दिन यहां बारिश की संभावना 

  • तमिलनाडु, केरलम, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा. 
  • छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

दिल्ली, यूपी में बढ़ने लगी ठंड

एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वी भारत चक्रवात से जूझ रहा है, वहीं उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में गुलाबी ठंड की एंट्री होने से सुबह और शाम के वक्त मौसम ठंडा होने लगा है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सुबह और रात के समय अच्छी-खासी गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में मौसम रहने की संभावना है.  हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के जिलों में चक्रवात अर्नब के असर से कुछ राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी मौसम के दो रंग दिख रहे हैं. सुबह और रात के वक्त ठंड का असर दिख रहा है, लेकिन दोपहर में धूप खिल रही है. 

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय दिख रहा है. इसके प्रभाव से कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे मैदानी इलाकों की तरफ आने वाली हवाएं ठंडी हो गई हैं. उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य के करीब पहुंच चुका है. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली से ज्यादा मुंबई की हवा खराब, राजधानी से दोगुना AQI, समंदर किनारे बसी मायानगरी में क्यों इतना पलूशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Alert, Cyclone Alert In Tamil Nadu, Today Weather Update, Delhi Waether Forecast, Heavy Rain Alert Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com