Ravindra Jadeja vs Joe Root, India vs England, 1st ODI: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पहले वनडे मुकाबले में जो रूट को आउट करते हुए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. वह रूट को वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक बार पवेलियन की राह दिखाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नाम आता है. जिन्होंने इंग्लिश दिग्गज को वनडे में पांच बार आउट किया है.
वनडे पारूप में जो रूट को सर्वाधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज
पांच बार - ट्रेंट बोल्ट - न्यूजीलैंड
चार बार - रवींद्र जडेजा - भारत
तीन बार - मिचेल सैंटनर - न्यूजीलैंड
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहले वनडे में कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए जो रूट
इंग्लैंड की टीम को वनडे सीरीज में जो रूट से काफी उम्मीदें हैं. मगर पहले वनडे मुकाबले में वह कुछ खास करिश्मा दिखाने में नाकामयाब रहे. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुछ 31 गेंदों का सामना किया. इस बीच 61.29 की स्ट्राइक रेट से 19 रन बनाने में कामयाब रहे. जो उनकी मौजूदा छवि के मुताबिक कुछ खास नहीं कहा जा सकता है.
जडेजा ने एलबीडब्ल्यू करते हुए लौटाया पवेलियन
भारतीय टीम की तरफ से पारी का 19वां ओवर लेकर आए जडेजा ने तीसरी गेंद पर ओ रूट को एलबीडब्ल्यू करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. मैच के दौरान 36 वर्षीय ऑलराउंडर ने कुल नौ ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 2.88 की इकोनॉमी से 26 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार रूट के अलावा जैकब बेथेल और आदिल रशीद बने.
यह भी पढ़ें- हर्षित राणा ने वो कर दिखाया, जो आज तक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया, क्रिकेट जगत में मची खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं