Rishabh Pant: चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC Rishabh Pant) के कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की और 32 गेंद पर 51 रन की पारी खेली. अपनी पारी में पंत ने 4 चौके और 3 छक्के उड़ाए. पंत अपने पुराने वाले अंदाज में नजर आए. उनकी बल्लेबाजी ने फैन्स का दिल जीत लिया. इतना ही नहीं पंत की पारी को लेकर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रिेएक्ट किया है. गांगुली ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "ऋषभ पंत आपने अच्छा खेला .. आप इस पारी को जीवन भर याद रखेंगे .. आपने कई शानदार पारियां खेली हैं और आगे भी बेहतर पारी खेलेंगे लेकिन यह कहानी हमेशा आपके साथ रहेगी."
Well played Rishabh pant @RishabhPant17 .. u will remember this innings for a life time .. u have played many brilliant ones and will play even better ones but this story will remain with u always @ParthJindal11 @bcci
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) March 31, 2024
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि पंत ने जब अपना अर्धशतक भी पूरा किया था तो सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग डग आउट में खड़ा होकर ताली बजाते हुए नजर आए थे. पंत चोटिल होने के बाद फिट होकर वापसी कर रहे थे. पिछले दो मैच में पंत ने रन जरूर बनाए थे लेकिन अपनी पारी को आगे ले जाने में असमर्थ रहे थे. लेकिन अब इस बार पंत ने अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया.
— Bangladesh vs Sri Lanka (@Hanji_CricDekho) March 31, 2024
दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद टूर्नामेंट से वापसी कर रहे पंत की 32 गेंद की अर्धशतकीय पारी आकर्षण का केंद्र रही जिसमें चार चौके और तीन छक्के जड़े थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को तेज गेंदबाज खलील अहमद (21 रन देकर दो विकेट) ने शुरूआती झटके दिये जिससे टीम उबर नहीं सकी और छह विकेट पर 171 रन ही बना सकी। यह सीएसके की इस सत्र में तीन मैच में यह पहली हार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं