विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2021

Sl vs Ind:चोपड़ा ने लिया उस बल्लेबाज का नाम जो सीरीज में सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकता है

Sl vs Ind ODI: भारत के पूल में ज्यादातर युवा क्रिकेटर हैं, तो वहीं शिखर धवन, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या के रूप में सीनियर खिलाड़ी भी हैं. कुल मिलाकर टीम में छह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. इन्हीं में से चोपड़ा ने पांच खिलाड़ियों को चुना है, जो टूर्नामेंट में बल्ले या गेंद से धमाल मचा सकते हैं. 

Sl vs Ind:चोपड़ा ने लिया उस बल्लेबाज का नाम जो सीरीज में सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ सकता है
Sl vs Ind ODI: आकाश चोपड़ा ने अहम बात कही है
  • चोपड़ा ने चुने वो 5, जो करेंगे धमाल!
  • सैमसन और ईशान में से कौन खेलेगा?
  • जुलाई 18 से खेली जाएगी सीरीज
नई दिल्ली:

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज भले ही कोविड-19 के कारण तय कार्यक्रम से पांच दिन आगे खिसक गयी हो, लेकिन इसके बावजूद समीक्षकों और पूर्व क्रिकेटरों के उत्साह में रत्ती भर भी कमी नहीं है. और न ही फैंस ही निरुत्साहित हैं. सीरीज से पहले पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने उन पांच खिलाड़ियों को चुना है, जो टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं. बता दें कि कोविड-19 के कारण अब सीरीज का कार्यक्रम फिर से बदलने को मजबूर होना पड़ा है और अब वनडे सीरीज 18 जुलाई से खेली जाएगी. 

भारत-श्रीलंका सीरीज के नए शे़ड्यूल का ऐलान, जानें कब से शुरू होंगे मुकाबले, पूरी डिटेल्स

भारत के पूल में ज्यादातर युवा क्रिकेटर हैं, तो वहीं शिखर धवन, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या के रूप में सीनियर खिलाड़ी भी हैं. कुल मिलाकर टीम में छह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. इन्हीं में से चोपड़ा ने पांच खिलाड़ियों को चुना है, जो टूर्नामेंट में बल्ले या गेंद से धमाल मचा सकते हैं. 

इस कड़ी में चोपड़ा के दो पहले फेवरेट खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और पृथ्वी शॉ हैं. चोपड़ा का मानना है कि वरुण की रहस्यमयी स्पिन उन्हें मजबूत दावेदार बनाती है.  और जहां तक शॉ का सवाल है, तो उनकी फॉर्म बहुत ही प्रचंड है. पिछले दिनों शॉ ने पहले विजय हजारे और फिर आईपीएल में बल्ले से मानो आग सी लगा दी थी. 

हरलीन देओल के करिश्माई हवाई कैच को देखकर तेंदुलकर चौंके, बोले- इस साल का सबसे बेहतरीन कैच'

चोपड़ा ने शॉ के बारे में कहा कि शॉ की फॉर्म को देखते हुए मैं कह सकता हूं कि वह टीम में किसी भी बल्लेबाज को पीछे छोड़ सकते हैं. अगर पृथ्वी का बल्ला विजय हजारे जैसी ही फॉर्म दिखाता है, तो उनकी बैटिंग देखना बहुत ही शानदार होगा. चोपड़ा के पसंदीदा बाकी खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव, दीप चाहर और विकेटकीपर सैमसन और ईशान किशन में से एक है.  आकाश बोले कि यह भी देखना रुचिकर होगा कि ईशान और सैमसन में से कौन खेलता है. और जो भी खेलेगा, वह कमाल करेगा. 

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka Vs India 2021, Aakash Chopra, Prithvi Pankaj Shaw, Varun Chakravarthy Vinod, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com