विज्ञापन

 देश को ऐसे कई दीपकों की जरूरत... ओवैसी ने की कोटद्वार के दीपक कुमार की तारीफ

ओवैसी ने कहा कि मैं दीपक कुमार को सलाम करता हूं, जिसने 70 साल के बुजुर्ग वकील अहमद की हिम्मत बढ़ाई और उनके साथ खड़ा हो गया. यही भारत है.

 देश को ऐसे कई दीपकों की जरूरत... ओवैसी ने की कोटद्वार के दीपक कुमार की तारीफ
ओवैसी ने की दीपक कुमार की तारीफ.
  • उत्तराखंड के कोटद्वार में दीपक कुमार ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को वहां से भगाया और वकील अहमद का साथ दिया
  • ओवैसी ने दीपक कुमार की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए देश में ऐसे दीपकों की आवश्यकता बताई
  • ओवैसी ने कहा कि उनको उम्मीद है कि देश में ऐसे और भी दीपक होंगे, यही भारत है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार शहर में 1 फरवरी को एक समुदाय विशेष की दुकान के नाम को लेकर विरोध के बाद जिम ट्रेनर दीपक कुमार लगातार चर्चा में बने हुए हैं. पहले राहुल गांधी और अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दीपक की जमकर तारीफ की है. ओवैसी ने कहा कि देश के एक नहीं ऐसे कई दीपकों की जरूरत है. ओवैसी ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि आज भी इस देश ने और इस देश की मांओं ने  सिर्फ एक ऐसे दीपक कुमार को नहीं पैदा किया होगा.

ये भी पढ़ें- कौन हैं उत्तराखंड के दीपक, जिन्हें राहुल गांधी ने कहा 'भारत का हीरो', बजरंग दल वाले क्यों दे रहे धमकी?

उम्मीद है कि देश में ऐसे और भी दीपक हों

राहुल गांधी ने दीपक को देश का हीरो बताया तो वहीं ओवैसी ने कहा कि उनको उम्मीद है कि देश में ऐसे और भी दीपक होंगे. ओवैसी ने एक सभा में कोटद्वार की घटना का के बारे में बताते हुए दीपक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कोटद्वार में वकील अहमद की दुकान पर बजरंग दल के लोग चले गए. उन्होंने गाली गलौज कर डरा और धमका रहे थे कि तुम कैसे दुकान का नाम बाबा ड्रेस रखते हो. दुकान के नाम से बाबा हटाओ. इतने में जिम चलाने वाला दीपक कुमार आवाजें सुनकर वहां आया.

बजरंग दल ने कही थी दुकान से बाबा हटाने की बात

दीपक ने कहा कि तुम कौन होते हो जो 30 साल से कोटद्वार में दुकान चला रहे वकील अहमद से कहने वाले कि नाम बदल दो.  दीपक ने बजरंग दल के तमाम लोगों के सामने खड़े होकर उनसे बातचीत की और उनको वहां से भगाया. इसके बाद वहां देहरादून समेत अन्य जगहों से बजरंग दल के लोग गाड़ियों में वहां पहुंचे. जब दीपक कुमार से पूछा कि तुम्हारा नाम क्या है तो उसने कहा कि मेरा नाम मोहम्मद दीपक है. इसके बाद उन लोगों ने नेशनल हाईवे पर बैठ दीपक कुमार को जमकर गालियां दीं.

दीपक कुमार ने दिया वकील अहमद का साथ

ओवैसी ने कहा कि पुलिस बैठकर तमाशा देख रही है. जबकि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार है. ओवैसी ने पूछा कि क्या ये रूल ऑफ लॉ है. क्या ऐसे कानून की इज्जत की जाएगी उन्होंने कहा कि मैं दीपक कुमार को सलाम करता हूं, जिसने 70 साल के बुजुर्ग वकील अहमद की हिम्मत बढ़ाई और उनके साथ खड़ा हो गया. यही भारत है. ओवैसी ने कहा कि अगर इस तरह से दीपक नाम के हमारे हिंदू नौजवान आगे आ जाएं तो इस मुल्क से बीजेपी-आरएसएस की हुकूमत खत्म हो जाएगी.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com