भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 राउंड में पिछले रविवार को ज़बरदस्त भिडंत देखने को मिली, लेकिन बाज़ी बाबर एंड कंपनी ने मारी और भारत को आखिरी ओवर में पांच विकेट से मात दे दी. भारत की इस हार के बाद रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख़तर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है. अख़तर का कहना है कि भारत तो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर ही कन्फयूज था कि किसको टीम में खिलाएं किसको ना खिलाएं. बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को दो बदलाव करने पड़े थे, दिनेश कार्तिक की जगह टीम में हार्दिक पांड्या को जगह दी गई थी तो वहीं आवेश खान की जगह टीम में ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को शामिल किया गया था.
पहले डिसाइड तो कर लो
पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारत की रणनीति पाकिस्तान के खिलाफ आखिर क्या थी, ये मुझे समझ नहीं आया. जब पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मैच में आपने ऋषभ पंत को रेस्ट देकर दिनेश कार्तिक को टीम में रखा, उसके हार्दिक को आपने हांगकांग के खिलाफ रेस्ट दे दिया और जब इस मैच में हार्दिक पांड्या वापिस आए तो आपने दिनेश कार्तिक को रेस्ट करा दिया.
दूसरी ओर जब आपने दीपक हुड्डा से बॉलिंग करवानी ही नहीं थी तो उन्हें टीम में क्यों रखा फिर आप दिनेश कार्तिक को हिटिंग के लिए रखते.
शोएब अख़तर यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने तो भारतीय टीम मैनेजमेंट को ये सलाह तक दे डाली कि आप पहले ये तो डिसाइड कर लिजिए कि आपका फ्यूचर कौन है? ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक? दीपक हुडडा या रवि बिश्नोई? क्या है आपकी प्लेइंग इलेवन? पहले ये डिसाइड कीजिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टीम इंडिया की क्रिकेट नहीं आई समझ
अख़तर ने कहा कि इंडिया किस तरह का क्रिकेट खेल रही थी ये मुझे समझ नहीं आ रहा था, जो भी आ रहा है वोही हिट कर रहा है. किसी ना किया को तो एक छोर भी संभालना चाहिए था. लेकिन कुछ समझ नहीं आ रहा था कि इंडिया किस माइंड सेट के साथ खेल रही थी. इस तरह से शोएब अख़तर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर जमकर सवाल उठाए. अख़तर का साफ़ तौर पर यही कहना था कि 'कम से कम खिलाड़ियों के चयन को लेकर तो आपके पास कोई प्लान होना चाहिए.' भारत का अगला मुकाबला अब 6 सितंबर को श्रीलंका से होना है.
IND vs SL Asia Cup 2022 : श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने भरी हुंकार, ऐसा कहकर भारत को दी चुनौती
जेमिमाह रॉड्रिग्स ने मुंबई इंडियंस से जन्मदिन पर मांगा स्पेशल गिफ्ट, क्रिकेटर का जवाब हो गया वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं