Asia Cup 2022 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान से हारने के बाद अब भारत का मुकाबला आज (6 सितंबर) श्रीलंका होगा. दोनों ही टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले की पूर्व संध्या पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने एक तरफ जहां भारतीय टीम की जमकर तारीफ़ की तो वहीं दूसरी और ये भी कह दिया कि पिछली बार की एशिया कप विजेता भारत इस पर अपने खिताब (एशिया कप 2018) को बचा रहा है. वहीं हमारी टीम के ऊपर अभी कोई दबाव नहीं है.
भारत को देंगे कड़ी चुनौती
शनाका ने संवाददाताओं से आगे ये भी कहा कि, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारतीय टीम से कौन आता है. उनके पास आईपीएल और दुनिया भर में खेलने का काफी अनुभव है, उनकी शारीरिक भाषा और मानसिकता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी देश को हराने की है. इसी तरह हम भी अच्छी तरह से तैयार हैं और भारतीय टीम को कड़ी चुनौती पेश करेंगे".
एशिया कप के सुपर -4 राउंड में चार टीमों भारत पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान ने जगह बनाई. यहां पर अब श्रीलंका और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान और भारत को हराते हुए अपने एक एक मुकाबले जीत लिए हैं. अब पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान और श्रीलंका टॉप में हैं. तो वहीं भारत और अफ़गानिस्तान अपने पहले-पहले मुकाबले में हार के बाद तीसरे और चौथे स्थान पर है. भारत को अगर फाइनल में जगह बनानी है तो अपने आगे की दोनों मुकाबलों में श्रीलंका और अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के माता-पिता से मिले सांसद राघव चड्ढा और कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान
"उस खिलाड़ी का नाम बताओ जिससे फोन करने की उम्मीद कर रहे थे" गावस्कर ने कोहली पूछा सीधा सवाल
BCCI के सभी मैचों के लिए आ गया नया Title Sponsor, सौरव गांगुली और जय शाह के बयान आए सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं