- लंका टी-20 लीग में श्रीलंकाई बल्लेबाज ने मचाई तबाही
- 6 गेंद पर बना डाले 32 रन, लूट ली महफिल
- 6 गेंद पर 5 छक्के और दिला दी अपनी टीम को जीत
लंका प्रीमियर लीग 2021 (LPL 2021) में श्रीलंका बल्लेबाज सीकुगे प्रसन्ना (Seekkuge Prasanna) ने धमाल मचाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. दरअसल टूर्नामेंट के 15वें मैच में कोलंबो स्टार्स (Colombo Stars) ने कैंडी वारियर्स (Kandy Warriors) को 5 विकेट से हरा दिया. कोलंबो को जीत सीकुगे प्रसन्ना के धमाकेदार पारी के कारण मिली. प्रसन्ना ने केवल 6 गेंद पर 32 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के लगाए. अपनी पारी में प्रसन्ना ने केवल 6 गेंद का सामना किया, जिसमें उन्होंने 6-6-2-6-6-6 लगाए. श्रीलंकाई बल्लेबाज ने पहले18वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का जमाया इसके बाद बिनुरा फर्नांडो के द्वारा फेंकी गई 19वें ओवर में पांचवी गेंद पर छक्का लगाया और आखिरी गेंद पर 2 रन ले लिया.
PAK vs WI: बाबर आजम के साथ हुई गुगली, बचकानी अंदाज में हुए रन आउट, बल्ला पटका, देखें Video
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद आखिरी ओवर की पहली गेंद पर साथी बल्लेबाज रदरफोर्ड ने बाई के तौर पर एक रन ले लिया. इसके बाद प्रसन्ना ने दूसरी, तीसरी औऱ चौथी गेंद पर छक्का जमाकर टीम को जीत दिला दी. इस तरह से यह श्रीलंकाई बल्लेबाज 6 गेंद पर 32 रन पर नाबाद रहा.
BBL 2021: बल्लेबाज ने लगाया हवाई शॉट, फैन ने की कैच करने की कोशिश, हो गया हादसा- Video
मैच की बात करें तो कोलंबो स्टार्स ने टॉस जीतक पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले खेलते हुए कैंडी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 146 रन बनाए, जिसमें केनर लुईस ने 44 गेंद पर 62 रन की पारी खेली. इसके बाद जब कोलंबो स्टार्स ने बल्लेबाजी की तो दिनेश चांदीमल ने 44 रन की पारी खेली.
Some heroes don't wear capes! When all seemed lost, #SeekkugePrasanna rose to the occasion. @SLColomboStars @ipg_productions @SatsportNews @OfficialSLC #LPL2021 #එක්වජයගමු #ஒன்றாகவென்றிடுவோம் #EkwaJayagamu #Cricket #WinTogether #LankaPremierLeague #TheFutureisHere pic.twitter.com/zx4wJEmqsC
— LPL - Lanka Premier League (@LPLT20) December 14, 2021
आकाश चोपड़ा ने कसा तंज, बोले कि हमें दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द कर देना चाहिए
चांदीमल 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए जिस समय कोलंबा का स्कोर 5 विकेट पर 110 रन था. कोलंबा को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 31 रन की दरकार था. लेकिन इसके बाद सीकुगे प्रसन्ना ने धमाल मचाया और तूफानी बल्लेबाजी कर मैच का पासा ही पलट दिया. 2 गेंद शेष रहते कोलंबो स्टार्स की टीम यह मैच जीतने में सफल हो गई.
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं