- बल्लेबाज के शॉट से घायल होने से बाल-बाल बचा शख्स
- मिशेल मार्श ने बिग बैश लीग में जमाया तूफानी शतक
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
Big Bash League 2021-22 : बिग बैश लीग 2021 के 12वें मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स ने होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes vs Perth Scorchers) को 53 रन से हरा दिया. पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम की जीत में मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने तूफानी पारी खेली और 60 गेंद पर शतक जमाने में सफल रहे. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए. मार्श के शतक के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए. जिसके बाद होबार्ट हरिकेंस की टीम 19 ओवर में केवल 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. होबार्ट की ओर से सबसे ज्यादा रन बेन मैकडरमोट ने 29 गेंद पर 41 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. पर्थ स्कॉर्चर्स की ओऱ से टाइमल मिल्स ने घातक गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा एश्टन अगर और एंड्रयू टाय को 2-2 विकेट मिला.
आकाश चोपड़ा ने कसा तंज, बोले कि हमें दक्षिण अफ्रीका दौरा रद्द कर देना चाहिए
इस मैच में जहां मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) ने शतकीय पारी खेलकर फैन्स का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसी घटना भी घटी जिसने हर किसी को चौंका दिया. दरअसल होबार्ट हरिकेंस की बल्लेबाजी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को चिंता में लाकर खड़ा कर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हुआ ये कि होबार्ट हरिकेंस की पारी के दौरान बल्लेबाज ने एक हवाई शॉट मारा जो सीधे मैदान से बाहर गई, जहां पर एक फैन गेंद को कैच करने की कोशिश करने लगा, लेकिन दुर्भाग्य से गेंद उसके चेहरे पर जाकर लगी. वो तो अच्छा हुआ कि शख्स को गंभीर चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि उस शख्स को मेडिकल टीम को सौंप दिया गया.
गेंद को कैच नहीं कर पाने के बाद वह शख्स जमीन पर कुछ समय के लिए लेटा रहा था. हालांकि कुछ देर के बाद शख्स उठा औऱ खुद के ठीक होने की बात को स्वीकार करता दिखा. बिग बैश लीग के इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया गया है.
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
Mitchell Marsh
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं