विज्ञापन

'भाई तुम बस समय बर्बाद कर रहे हो, डरो मत' सरफराज ने श्रीलंकाई कप्तान पर कसा तंज, स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई घटना

सरफराज खाल शॉट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान पर तंज कसा जो स्टंप माइक में कैद हो गया.

'भाई तुम बस समय बर्बाद कर रहे हो, डरो मत' सरफराज ने श्रीलंकाई कप्तान पर कसा तंज, स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई घटना
Sarfaraz Khan Taunts Sri Lanka Skipper With Cheeky Dig

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सरफ़राज खान सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए. उन्होंने अधिकतर समय शॉर्ट लेग और सिली प्वाइंट पर बिताया और इस दौरान वह श्रीलंकाई बल्लेबाजों का ध्यान भटकाने का पूरा प्रयास करते रहे. इसका टीम इंडिया को फायदा भी मिला. ऐसी ही एक घटना स्टंप माइक में कैद हुई, जब उन्होंने श्रीलंकाई कप्तान पर मजाकिया तंज कसते हुए उन्हें कहा कि वह बस समय बर्बाद कर रहे हैं. जब मानव सुथार गेंदबाजी कर रहे थे, तो कप्तान गिल ने धनंजय डी सिल्वा के लिए शॉर्ट लेग लगाने का फैसला लिया. इस दौरान सरफराज को कहते सुना गया,"भाई, वहां कुछ नहीं है. आप सीधे देखो न - आप बाएं और दाएं क्यों देख रहे हो (लॉन्ग-ऑन और लॉन्ग-ऑफ़ की ओर इशारा करते हुए)? आप बस समय बर्बाद कर रहे हो, भाई. डरो मत. खेलो. आप कप्तान हो. आप इसी का इंतज़ार कर रहे थे." सरफराज के इस तरह से ध्यान भटकाने की कवायद भारत के लिए काम कर गई और मानव सुथार ने अपने अगले ओवर में श्रीलंकाई कप्तान का शिकार किया.

भारतीय गेंदबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को चायकाल तक अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. श्रीलंका ने चाय के विश्राम तक सात विकेट पर 216 रन बनाए थे. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी.

श्रीलंका ने सुबह दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में 122 रन जोड़े. बारिश के कारण देर से शुरू हुए दूसरे सत्र में उसने 86 रन जोड़े और इस बीच तीन विकेट गंवाए. मानव सुथार की सटीक गेंदबाजी से भारत ने लंच के बाद श्रीलंका को शुरुआती झटका दिया. सुथार की गेंद धनंजय डी सिल्वा के बल्ले का किनारा देकर पहली स्लिप में केएल राहुल के सुरक्षित हाथों में चली गई.

लेकिन श्रीलंका को सबसे बड़ा झटका पासिंदु सूरियाबंडारा (80) के आउट होने से लगा, जिन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की. रविंद्र जडेजा ने उन्हें चकमा देकर बोल्ड किया. इसके दो रन बाद मोहम्मद सिराज ने लेग साइड से डाली गई एक साधारण सी गेंद पर निरोशन डिकवेला को आउट कर दिया. विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने उनका कैच लिया.

पहले सत्र के खेल के दौरान ऋषभ पंत की जगह फील्डिंग करने आए सरफराज खान, मोहम्मद सिराज और श्रीलंकाई बल्लेबाजों के बीच हुई जुबानी जंग से यह सत्र और भी रोमांचक हो गया. प्रसिद्ध कृष्णा ने दिन के सातवें ओवर में ही अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे कामिल मिसारा (19) को विकेट के पीछे कैच करा दिया. प्रसिद्ध की तेजी से उठती गेंद को मिसारा नहीं समझ पाए. गेंद उनके बल्ले को चूमकर विकेटकीपर जुरेल के हाथों में चली गई.

लेकिन सूरियाबंडारा और कामिंदु मेंडिस (32) ने भारत को लगभग दो घंटे तक विकेट से महरूम रखा. इन दोनों बल्लेबाजों ने मानव सुथार और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे सारांश जैन को हावी नहीं होने दिया. ऑफ स्पिनर जैन ने कुछ उछाल और टर्न हासिल किया लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशानी में नहीं डाल सके. सूरियाबंडारा और मेंडिस ने चौथे विकेट के लिए 87 रन जोड़े.

इसमें अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे सूरियाबंडारा का योगदान महत्वपूर्ण रहा. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज में 76 गेंद पर अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. दूसरी ओर, मेंडिस ने मानव सुथार की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से छक्का लगाकर अपने इरादे स्पष्ट किए. प्रसिद्ध ने लंच से ठीक पहले तेजी से उछाल लेती गेंद पर मेंडिस को मिड विकेट पर खड़े रविंद्र जडेजा के हाथों कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी.

यह भी पढ़ें: 'इमरान खान का नामो-निशान मिटाने की कोशिश' इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने पाकिस्तानी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने 4 गेंद में झटके 2 विकेट, बल्लेबाजी में फ्लॉप होने के बाद गेंद से बरपाया कहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sarfaraz Naushad Khan, Dhananjaya Maduranga De Silva, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com