विज्ञापन

'इमरान खान का नामो-निशान मिटाने की कोशिश' इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने पाकिस्तानी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बीते दिनों पूर्व 21 क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान को बेहतर इलाज देने के लिए पाकिस्तानी सरकार को पत्र लिखा था.

'इमरान खान का नामो-निशान मिटाने की कोशिश' इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने पाकिस्तानी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Michael Atherton on Writing Letter for Imran Khan

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 1992 का विश्व कप जीताने वाले इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोप में 2023 से जेल में बंद हैं. जेल में उनकी तबियत लगातार बिगड़ती जा रही है. कई पूर्व क्रिकेटरों ने इमरान खान को लेकर चिंता जताई है, पाकिस्तान सरकार से उनके लिए बेहद चिकित्सा सुविधा बहाल करने का अनुरोध किया है. इमरान खान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताते हुए दुनिया की अलग-अलग टीमों के 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तानी अधिकारियों को पत्र लिखा है. पत्र लिखने वालों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के मशहूर कमेंटेटर माइकल एथरटन भी शामिल हैं.

एथरटन ने पत्र लिखने की वजह बताते हुए एक पॉडकास्ट में कहा है कि नासिर हुसैन और मैं उन 21 पुराने कप्तानों में से थे जिन्होंने दूसरा पत्र भेजा. एथरटन ने इमरान खान को इलाज ना देने को सरकार द्वारा उन्हें खत्म करने की साजिश करार दिया. 

अथरटन ने हुसैन के साथ स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा,"नास (नासिर हुसैन) और मैं उन 21 पूर्व कप्तानों में शामिल थे जिन्होंने कल एक दूसरा पत्र भेजा था. यह इमरान खान को ज़रूरी इलाज दिलाने के लिए एक मानवीय अपील थी." "लेकिन मुझे लगता है कि मुख्य बात यह थी कि किस तरह सरकार ने इमरान को लगभग मिटाने की कोशिश की है, जो सोशल मीडिया के दौर में करना तेज़ी से मुश्किल होता जा रहा है."

जिन 21 पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी सरकार को पत्र लिखा, उसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर और दिलीप वेंगसरकर भी शामिल थे. पाकिस्तान का कोई भी क्रिकेटर अभी तक इरमान के समर्थन में नहीं आया है. कपिल ने पूर्व पाक कप्तान को लेकर कहा,"मैं पाकिस्तानी क्रिकेटरों के चुप रहने के लिए उन्हें दोष नहीं देता. उन्हें वहीं रहना है. लेकिन मैं अपने उस दोस्त का समर्थन करना चाहता हूं, जिसका हम सम्मान करते थे और जिसके साथ हमने खेला है." 

कपिल ने आगे कहा,"हमें देश के कानून की जानकारी नहीं है, यह ठीक है. लेकिन कैदी कोई भी हो, उसे सम्मान और बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए. और वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री और एक बड़े क्रिकेटर रहे हैं." उन्होंने कहा,"हम चाहते हैं कि उन्हें सबसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले. हम कुछ और नहीं मांग रहे हैं, हम कोई जवाब नहीं मांग रहे हैं, हम अनुरोध कर रहे हैं." एक रिपोर्ट के मुताबिक खराब स्वास्थ्य के बावजूद पाकिस्तान सरकार इमरान खान को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया नहीं करा रही है.

यह भी पढ़ें: IND vs SL 2nd Test: पंत का वेरी स्पेशल कारनामा, कोई विकेटकीपर आस-पास नहीं, केवल गिलक्रिस्ट ही बेहतर

यह भी पढ़ें: जयसवाल, फर्नांडो के बाद अब प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, कोलंबो टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर ICC का एक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England, Michael Atherton, Imran Ahmad Khan Niazi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com