विज्ञापन

गोरखपुर में बन रहा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला जैसा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 46 एकड़ का एरिया, सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 393 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. इसके लिए सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय अपने सीएसआर फंड से 100 करोड़ रुपये मुहैया कराएगी.

गोरखपुर में बन रहा दिल्ली के फिरोजशाह कोटला जैसा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 46 एकड़ का एरिया, सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट
गोरखपुर में बन रहा दिल्ली जैसा आलीशान स्टेडियम

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है.  इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का करीब 6.73 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा भी हो चुका है. यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस है. इससे सिर्फ पूर्वांचल ही नहीं बल्कि पूरे यूपी को अंतरराष्ट्रीय खेल लेवल पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा.

393 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा स्टेडियम

गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 393 करोड़ रुपये की लागत से करीब 46 एकड़ क्षेत्र में बनाया जा रहा है. इसमें एक साथ 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. ये स्टेडियम योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिससे गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी.

स्टेडियम का लगभग 6.73 प्रतिशत काम पूरा

इस स्टेडियम का भूमिपूजन एवं शिलान्यास 16 मई 2026 को किया गया था. तब से इसे बनाने का काम तेजी से चल रहा है. मिट्टी भरने का काम पूरा हो चुका है, अब पाइलिंग का काम चल रहा है. खेल निदेशालय के मुताबिक, स्टेडियम का काम लगभग 6.73 प्रतिशत पूरा हो गया है. 23 दिसंबर 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य सरकार ने रखा है. 

खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

 इस खेल परिसर में सभी रह के इंडोर गेम्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इसके अलावा हॉकी जैसे आउटडोर खेलों की भी व्यवस्था होगी. इस स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. 

ग्राउंड प्लस टू फ्लोर मॉडल बन रहा गोरखपुर स्टेडियम

गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 393 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. इसके लिए सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय अपने सीएसआर फंड से 100 करोड़ रुपये मुहैया कराएगी. वहीं बाकी की राशि यूपी सरकार की तरफ से दी गई है. कामकाज तेजी से पूरा हो सके इसके लिए योगी सरकार ने पहली किस्त के रूप में 63 करोड़ 39 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है. बता दें कि यह स्टेडियम ग्राउंड प्लस टू फ्लोर मॉडल पर बनाया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Gorakhpur News, UP International Cricket Stadium, Cricket Stadium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com