विज्ञापन

IND vs SL 2nd Test: पिच 'पिघलने' लगी, मानव सुथार कर पाएंगे यह कमाल? 148 साल में सिर्फ 4 गेंदबाजों के नाम

Manav Suthar v/s Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज भले ही दो टेस्ट की रही. लेकिन खत्म होने से पहले ही देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार के रूप में सीरीज की दो सबसे बड़ी देन भारत को मिल गईं

IND vs SL 2nd Test: पिच 'पिघलने' लगी, मानव सुथार कर पाएंगे यह कमाल? 148 साल में सिर्फ 4 गेंदबाजों के नाम
IND vs SL 2nd Test: मानव सुथार पर फिर से प्रशंसकों की नजर है
source: X

Manav Suthar V/S Sri Lanka: कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जहा रहे दूसरे टेस्ट सहित सीरीज पर भारत का कब्जा हो चला है. तीसरे दिन पिच में पेसरों को मिली मदद के बीज स्पिनरों को मिलने वाले घुमाव में भी पहले की तुलना में अंतर देखा गया. और इसी वजह से करोड़ों भारतीय फैंस को यह उम्मीद हो चली है कि टीम गिल न केवल श्रीलंका को फॉलोऑन देगी, बल्कि पहले टेस्ट में दस विकेट चटकाने वाले लेफ्टी स्पिन मानव सुथार (Manav Suthar) भी वह कमाल करने में सफल रहेंगे, जो अभी तक टेस्ट इतिहास के 148 साल में सिर्फ चार ही गेंदबाज कर चुके हैं. और यह कमाल है करियर के शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में हर मुकाबले में पांच विकेट चटकाने का. चलिए आप जान लीजिए कि टेस्ट इतिहास में वो गेंदबाज कौन-कौन हैं, जिन्होंने यह कमाल किया है

गेंदबाजदेशपदार्पण साल
चार्ल्स टर्नरऑस्ट्रेलिया1887
रोडनी हॉगऑस्ट्रेलिया1978
नरेंद्र हिरवानीभारत1988
अक्षर पटेलभारत2021


भारत के दो गेंदबाज शीर्ष चार में पहले ही  शामिल

नरेंद्र हिरवानी: दाएं हाथ के इस लेग स्पिनर ने अपने समय में पूरी विंडीज टीम को नचा कर रख दिया दिया था. तब  साल 1988 में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में क्रमशः (16/136), (6/144), और (9/119) लेकर हर मैच में 5-विकेट हॉल पूरा किया था. वे दुनिया के एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में कुल 31 विकेट चटकाए हैं. उनका यह 31 विकेटों का विश्व रिकॉर्ड आज 38 साल बाद भी टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अटूट बना हुआ है.

अक्षर पटेल: अक्षर पटेल टीम इंडिया में आए, तो एकदम छा गए. हालांकि, फिर उनकी कामयाबी में वैसी निरंतरात नहीं दिखी. अक्षर ने   2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट सीरीज के तीनों मैचों में 5-विकेट हॉल (5/60, 11/70, और 9/92) हासिल किए थे.  अपनी सटीक लाइन-लेंथ और सीधी रहने वाली गेंदों से उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था. अपने पहले 3 टेस्ट मैचों में 27 विकेट लेकर वे आधुनिक टेस्ट क्रिकेट के सबसे प्रभावकारी युवा स्पिनर साबित हुए. हालांकि, इसके बाद वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे और इसकी वजह नियमित ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और उनका एक शैली जैसा होना रहा. 

यह भी पढ़ें:  'बस ये एक गलती मत करना', मानव सुथार का भविष्य तय कर सकती है चेतेश्वर पुजारा की ये सलाह


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka, India, Manav Jagdusakumar Suthar, Devdutt Babunu Padikkal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com