अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 57 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने उन सभी लोगों को करार जबाव दिया है जो उन्हें बिता हुआ कल बता रहे थे. संजू ने सीधे तौर पर कहा है कि उनके करियर में ऐसा होते रहता है और वह इसका जमकर सामना करते हैं. संजू ने मैच के बाद प्रेस से बात करते हुए कहा कि, वह हमेशा ऐसी आलोचना झेलते रहते हैं लेकिन उन्हें इन सभी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

संजू ने कहा, “मुझे लगता है कि कुछ बार नाकाम होने के बाद, आप निश्चित रूप से बहुत कुछ झेलते हैं. एक भारतीय क्रिकेटर के तौर पर, नाकामी का सामना करना आसान नहीं होता, लेकिन यहीं मेरा अनुभव काम आता है. मैं बाहरी शोर-शराबे को नजरअंदाज करने और आत्मविश्वास बनाए रखने की कोशिश करता हूं. मैं मैदान पर उतरता हूं और तेजी से रन बनाता रहता हूं, यहां तक कि जोखिम भी उठाता हूं, यह जानते हुए भी कि अगर मैं फिर नाकाम हुआ, तो मुझे फिर से बहुत आलोचना झेलनी पड़ेगी. लेकिन भारतीय क्रिकेट में हमारी परवरिश ही ऐसी हुई है, और मैं बस मैदान पर जाकर टीम के लिए योगदान देने की कोशिश करता हूं."
6,4,4,6 IN 4 BALLS BY SANJU CHETTAN! 🦁
— Boundary Bro (@BoundaryBro) September 15, 2026
When Sanju Samson is on song, no bowler or ground is big enough! 🤌#AFGvIND #SanjuSamson #INDvAFG pic.twitter.com/97aLOj7lN1
वैभव और अभिषेक शर्मा के साथ स्पर्धा पर बोले संजू
इसके अलावा सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि बाहरी दुनिया के लिए वे (वैभव और अभिषेक) कॉम्पिटिटर हैं, लेकिन हम एक टीम हैं और अपने देश के लिए खेल रहे हैं. हम सबसे पहले मैच जीतना चाहते हैं, और उसके बाद ही व्यक्तिगत बातों पर ध्यान दिया जाता है. हम यह सोचकर उदास नहीं हो सकते या नेगेटिव सोच नहीं रख सकते कि 'अरे, मुझे यह नहीं मिला, उसे क्यों दिया गया?' ऐसी सोच यहां काम नहीं आती."
बता दें कि जिम्बाब्वे दौरे पर आराम दिए जाने के बाद सैमसन अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम में वापस आए.अनुभवी खिलाड़ी का UK दौरा कुछ खास नहीं रहा था, जहां उन्होंने तीन बार कम स्कोर बनाए, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला. हालांकि, जब सूर्यवंशी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, तो सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी T20I मैच के लिए टीम में शामिल किया गया, लेकिन इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दे दिया गया था.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की एंट्री पक्की! कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया कंफर्म, सीरीज जीतते ही कर दिया बड़ा ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं