Saleem Malik On Wasim Akram: तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पाकिस्तान टीम के अपने पूर्व साथी सलीम मलिक (Saleem Malik) पर अपने करियर के शुरुआती दौर में नौकर की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया, जिसपर अब पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने रिएक्ट किया है. क्रिकेट पाकिस्तान के साथ बात करते हुए सलीम मलिक ने अपनी सफाई दी और कहा कि 'मैंने उन्हें कॉल करने की कोशिश की है लेकिन उसने जवाब नहीं दिया है. मैं उससे जानना चाहूंगा कि मेरे पर ऐसे आरोप क्यों लगाए हैं'. मलिक ने उस बात पर भी अपनी बात रखी जिसमें अकरम ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मुझसे अपने कपड़े और जूते साफ करने के लिए भी कहा था. इसपर मलिक ने रिएक्ट किया औऱ कहा, 'अकरम वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करते थे, ऐसा नहीं है कि वह इसे हाथ से धोता था.
अपनी बात आगे रखते हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि, यदि मैं संकीर्ण सोच वाला इंसान होता तो उससे ज्यादा बॉलिंग नहीं करवाता. मैं उससे पूछूंगा कि मेरे बारे में ऐसा क्यों लिखा है.'
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बता दें कि अकरम ने अपनी आत्मकथा में इन सभी बातों का खुलासा किया है जिसमें उन्होंने सलिम मलिक को लेकर लिखा है कि, ‘‘वह मेरे जूनियर होने का फायदा उठाता थे. वह नकारात्मक, स्वार्थी थे और मेरे साथ एक नौकर की तरह व्यवहार करता थे. उसने मांग की कि मैं उसकी मालिश करूं, उसने मुझे अपने कपड़े और जूते साफ करने का आदेश दिया था.'
अकरम 1992 से 1995 तक मलिक की कप्तानी में खेले और ऐसी खबरें थीं कि दोनों खिलाड़ियों के संबंध अच्छे नहीं थे. मलिक ने हालांकि आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अकरम ने ये सब अपनी किताब के प्रचार के लिए लिखा है.
पाकिस्तानी मीडिया ने मलिक के हवाले से कहा, ‘‘मैं उन्हें फोन करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. मैं उनसे पूछूंगा कि उन्होंने जो लिखा उसका कारण क्या था. उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं संकीर्ण सोच वाला होता तो मैं उसे गेंदबाजी करने का मौका नहीं देता. मैं उससे पूछूंगा कि उसने मेरे बारे में ऐसी बातें क्यों लिखी.' (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़े-
6 6 6 6 6 6 6, ऋतुराज गायकवाड़ ने मचाया गदर, एक ओवर में जड़े लगातार 7 छक्के- देखें Video
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं