Sachin Tendulkar reaction viral: भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में 434 रनों से हरा दिया. रनों के हिसाब से भारत की यह टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत रही. भारत की जीत में यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान (Yashasvi Jaiswal and Sarfaraz Khan), रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और भारत की जीत दिलाई. एक ओर जहां जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया तो वहीं सरफराज ने दोनों पारियों में अर्धशतक जमाने का कमाल किया. इसके अलााव रोहित ने पहली पारी में शतक तो वहीं जडेजा ने टेस्ट मैच में एक शतक औऱ कुल 7 विकेट लेकर इंग्लैंड के खिलाफ करिश्माई परफॉर्मेंस की. भारत की जीत पर सचिन तेंदुलकर ने रिएक्ट किया और खासकर जायसवाल और सरफराज खान को लेकर अपनी बातें सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
यह भी पढ़ें:
Yashasvi Jaiswal: दोहरा शतक जमाकर जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सचिन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर किया और दोनों बल्लेबाजों को बधाई दी. सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा, "दोहरा शतक और दो अर्धशतक..यशस्वी और सरफराज की यह जोड़ी इंग्लैंड के लिए दोहरी मुसीबत बनी .. मैं उन्हें लाइव खेलते हुए नहीं देख सका, लेकिन उनकी पारी के बारे में सुनकर बहुत खुशी हुई.. इसे जारी रखो."
Double hundred
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 18, 2024
Double fifty
This duo of Yashasvi & Sarfaraz has been double trouble for England. I couldn't watch them play live, but was very pleased to hear about their knocks. Keep it up! 🏏 🇮🇳 #INDvENG pic.twitter.com/54XVb35HCs
बता दें कि इस समय सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ कश्मीर की यात्रा पर हैं, यही कारण है कि जायसवाल और सरफराज को बल्लेबाजी करते हुए तेंदुलकर लाइव नहीं देख पाए हैं लेकिन इसके बाद भी जायसवाल और सरफारज को लेकर पोस्ट शेयर किया.
बता दें कि सरफारज ने पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में नाबाद 68 रन की पारी खेली, वहीं जायसवाल ने 214 रन बनाए. जायसवाल और सरफराज ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी की जिसके कारण ही टीम इंडिया दूसरी पारी में 430 रन बनाकर पारी घोषित करने में सफल रही.
दोनों बल्लेबाजों ने तेज अंदाज में बल्लेबाजी कर फैन्स को झूमने का मौका दिया था. जब दोनों बल्लेबाजी कर रहे थे तो इंग्लैंड के गेंदबाजों के पास उनको रोकने का कोई तरीका नजर नहीं आ रहा था. बता दें कि पहली बार किसी टीम ने बैजबॉल दौर में पारी की घोषणा की है अब सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा. सीरीज में भारत 2-1 से आगे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं