कप्तान उदय सहारन की अगुवाई में भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को एक रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. भारतीय टीम की जीत में कप्तान उदय सहारन और सचिन धास ने अहम भूमिका निभाई. इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया की जीत की नींव रखी. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन बनाए थे और भारत को जीत के लिए 245 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में भारतीय टीम ने 4 विकेट सिर्फ 32 के स्कोर पर गंवा दिए थे. कप्तान जब बल्लेबाजी को आए थे तब टीम इंडिया के 8 के स्कोर पर दो विकेट गिर चुके थे. कप्तान जब क्रीज पर आए थे तब उनके दिमाग में एक ही बात थी, अंत तक क्रीज पर टिके रहना.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चार विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया के लिए सचिन धास ने तेजी से रन बटोरे तो उदय दूसरे छोर पर खड़े रहे. हालांकि, जब सचिन धास आउट हुए तो भारत को 47 गेंदों में 42 रनों की जरुरत थी. लेकिन सहारन अंत तक खड़े रहे और जब सहारन आउट हुए तब स्कोर लेवल था और भारत को जीत के लिए सिर्फ एक रन चाहिए था. सचिन ने भारत के लिए 95 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली, तो कप्तान उदय ने 124 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली.
वहीं मैच के बाद, सचिन धास ने बताया कि 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 32 रन पर चार विकेट गंवाने के बावजूद उन्होंने और कप्तान उदय सहारन ने कभी भरोसा नहीं छोड़ा. सचिन ने मैच खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,"हमारी योजना अंत तक बल्लेबाजी करने की थी. हमें पूरा भरोसा था कि हम जीत तक पहुंच सकते हैं. लेकिन हम क्रीज पर डटे नहीं रह सके, कोई बात नहीं लेकिन हमने मैच जीता और यही मायने रखता है. मैं उदय को बता रहा था कि हम अंत तक खेलेंगे."
उन्होंने कहा,"हमें लगा कि हम समय लेकर अपनी पारी को आगे बढ़ायेंगे और प्रतिद्वंद्वी के गेंदबाजी आक्रमण को समझेंगे. हमारे बीच जो बातचीत हुई, वह लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की थी ताकि हम मैच का नतीजा अपने हक में करवा सकें." इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 171 रन की भागीदारी निभायी जिससे टीम लक्ष्य के करीब पहुंची. सचिन ने कहा,"दक्षिण अफ्रीका अच्छी गेंदबाजी कर रहा था. इसलिये यह थोड़ा कठिन था. लेकिन उदय और मुझे भरोसा था और हमें लगा कि एक बड़ी भागीदारी हमें मैच में जीत दिला सकती है."
बता दें, भारतीय अंडर-19 टीम लगातार पांचवीं बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. वहीं यग कुल नौंवा मौका है, जब टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई है. भारत का सामना फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं